
जलापूर्ति एवं जनहित समस्याओं को लेकर समाजसेवी परवेज़ खान के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
रिपोर्ट : विवेक गुप्ता
सिरौली, 22 जुलाई 2026। कस्बा सिरौली की पेयजल एवं जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर आज समाजसेवी परवेज़ खान, जिला उपाध्यक्ष, आज़ाद समाज पार्टी (काशीराम) के नेतृत्व में नगर पंचायत सिरौली के अधिशासी अधिकारी श्री राजन नाथ तिवारी को एक ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से कस्बे में प्रतिदिन तीन समय नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने, कस्बे में लगे सभी वाटर कूलर/फ्रीजर की मरम्मत एवं उनमें करंट की जांच कराने, मोहल्ला कौआ टोला एवं आसपास के वार्डों की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक मिनी ट्यूबवेल स्थापित कराने तथा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, सिरौली में छात्र-छात्राओं की सुविधा हेतु वाटर कूलर एवं फ्रीजर लगवाने की मांग की गई।
अधिशासी अधिकारी श्री राजन नाथ तिवारी ने ज्ञापन प्राप्त कर सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सैयद रेहान सर, सैयद तौफीक साहब, खलील अहमद, फुरकान शेख, इकबाल शाखा, मुनासिब, मस्कूर अहमद, विशाल आदि मौजूद रहे !
