
जगतपुर तिराहा पर भव्य पीडीए विचार गोष्ठी का आयोजन, डॉ. अनीस बेग ने सामाजिक एकजुटता और अधिकारों के लिए संघर्ष का दिया संदेश
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
बरेली। समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) अभियान को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से सोमवार को जगतपुर तिराहा पर भव्य पीडीए विचार गोष्ठी एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं समाजवादी पार्टी के कैंट विधानसभा क्षेत्र के नेता डॉ. अनीस बेग ने उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पीडीए केवल एक राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि समाज के पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों को सम्मान, अधिकार और भागीदारी दिलाने की एक महत्वपूर्ण पहल है।
डॉ. अनीस बेग ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक न्याय के समान अवसर मिलने चाहिए। जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सम्मान नहीं पहुंचेगा, तब तक समग्र विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर पीडीए की विचारधारा और समाजवादी पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करें।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी पीडीए समाज की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है। सामाजिक एकजुटता, संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सभी वर्गों की भागीदारी के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना आवश्यक है।कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं ऋषि यादव, दिलीप बाल्मीकि, तसलीम अंसारी, चांद सकलैन, नीरज बाल्मीकि,गुड्डू बाल्मीकि,फय्याज अंसारी, अफसार हुसैन,डॉ अनीस बेग ने महापुरुषों के विचारों को याद करते हुए सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश