ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के जन्मदिवस पर बरेली में सामाजिक सेवा, कालीबाड़ी से सीता रसोई तक चला प्रसाद वितरण अभियान

Spread the love

 

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के जन्मदिवस पर बरेली में सामाजिक सेवा, कालीबाड़ी से सीता रसोई तक चला प्रसाद वितरण अभियान

नंदी के पुनर्जन्मोत्सव पर सेवा का संदेश, वैश्य समाज ने किया प्रसाद वितरण और भंडारे में निभाई अहम भागीदारी

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली ! वैश्य समाज उत्तर प्रदेश, बरेली महानगर इकाई की ओर से प्रदेश सरकार में मंत्री एवं वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के संरक्षक नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के पुनर्जन्मोत्सव (12 जुलाई) के अवसर पर रविवार को सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। महानगर अध्यक्ष अतुल अग्रवाल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों पर पहुंचकर प्रसाद वितरण किया तथा जरूरतमंद लोगों की सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत कालीबाड़ी स्थित मां काली देवी मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद सीता रसोई में श्रद्धालुओं और जरूरतमंद लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा, धार्मिक आस्था और जरूरतमंदों की सहायता ही ऐसे आयोजनों का प्रमुख उद्देश्य है। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के पुनर्जन्मोत्सव को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प भी लिया।

इसके उपरांत मैंगो ट्री अपार्टमेंट में आयोजित भंडारे में भी वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला।

महानगर अध्यक्ष अतुल अग्रवाल ने कहा कि समाज के महापुरुषों एवं नेतृत्वकर्ताओं के जन्मदिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं होते, बल्कि समाजहित के कार्यों के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का भी माध्यम होते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने की बात कही।

इस अवसर पर संरक्षक भावेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश अग्रवाल, महानगर महामंत्री मनीष अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकुल अग्रवाल, तृप्ति गुप्ता, सभासद गरिमा कमांडो, रेशु अग्रवाल, विजय कमांडो, कवि रोहित राकेश, राजीव अग्रवाल (मिश्री वाले), एडवोकेट रमेश अग्रवाल सहित वैश्य समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सेवा, सहयोग और सामाजिक एकता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta