ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

सिरौली के लीला मंदिर में संदिग्ध प्रवेश से हड़कंप, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

Spread the love

 

सिरौली के लीला मंदिर में संदिग्ध प्रवेश से हड़कंप, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

मंदिर परिसर में कथित अनुचित हरकत का आरोप, हिंदू संगठनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

लीला मंदिर प्रकरण: पुलिस जांच शुरू, धार्मिक संगठनों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

रिपोर्ट : विवेक गुप्ता 

बरेली (सिरौली)। कस्बा सिरौली स्थित प्राचीन लीला मंदिर में एक व्यक्ति के कथित रूप से गलत नीयत से प्रवेश करने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मंदिर परिसर पहुंच गए तथा मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

सूचना मिलते ही सिरौली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। संगठन के जिला अध्यक्ष नितिन पांडे ने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष, त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मंदिरों सहित सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाना चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी कि मामले में कानून के अनुसार उचित कार्रवाई होने तक वह प्रशासन के समक्ष अपनी मांग उठाता रहेगा।

फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta