ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

अलीगंज के तालाब में फंसी गाय को विहिप-राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बचाया, ग्रामीणों ने की सेवा भावना की सराहना

Spread the love

 

अलीगंज के तालाब में फंसी गाय को विहिप-राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बचाया, ग्रामीणों ने की सेवा भावना की सराहना

रिपोर्ट : विवेक गुप्ता 

अलीगंज। क्षेत्र के गांव नौगवा वृहमनान में तालाब में फंसी एक गाय को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के दौरान ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही राहत कार्य पूरा कर लिया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, गाय काफी देर तक तालाब में फंसी रही। इसकी जानकारी मिलने पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता तत्काल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि घटना की सूचना बीडीओ मझगवां और संबंधित सचिव को भी दी गई थी। अधिकारियों की ओर से टीम भेजने का आश्वासन मिला, लेकिन काफी समय तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्राम प्रधान से भी सहायता मांगी गई, हालांकि तत्काल सहयोग नहीं मिल सका।

इसके बाद हिंदू हेल्पलाइन के जिला अध्यक्ष नितिन पांडे को सूचना दी गई। उन्होंने भी अधिकारियों से संपर्क कर जल्द सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इसी बीच ब्लॉक अध्यक्ष संदेश मौर्य, सौरभ मौर्य और अन्य कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के सहयोग से लगातार प्रयास करते हुए गाय को सुरक्षित तालाब से बाहर निकाल लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाय को सुरक्षित बाहर निकाले जाने के कुछ समय बाद ब्लॉक के दो कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तब तक राहत अभियान पूरा हो चुका था। घटना के बाद ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं की तत्परता, सेवा भावना और गौसेवा के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta