ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

बरेली मे अखिलेश यादव के जन्मदिन पर अनोखी पहल, डॉ. अनीस बेग ने दिव्यांग महिला का सपना किया पूरा

Spread the love

 

बरेली मे अखिलेश यादव के जन्मदिन पर अनोखी पहल, डॉ. अनीस बेग ने दिव्यांग महिला का सपना किया पूरा

10 साल का इंतजार खत्म: दिव्यांग महिला को मिली इलेक्ट्रॉनिक ट्राई साइकिल, जन्मदिन पर सेवा का संदेश

केक के साथ सेवा का संकल्प: दिव्यांग महिला को इलेक्ट्रॉनिक ट्राई साइकिल भेंट, छलक पड़े खुशी के आंसू

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र में सेवा और जनकल्याण के कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. अनीस बेग के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों की सहायता की गई, केक काटा गया और लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं।

कार्यक्रम का सबसे भावुक पल उस समय देखने को मिला, जब सुभाष नगर निवासी दिव्यांग महिला उषा मौर्य को इलेक्ट्रॉनिक ट्राई साइकिल भेंट की गई। ट्राई साइकिल पाकर उषा मौर्य भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि करीब एक दशक से वह इलेक्ट्रॉनिक ट्राई साइकिल खरीदने की इच्छा रखती थीं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण यह सपना पूरा नहीं हो सका। उनके पति ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. अनीस बेग की पहल से उनका वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है, जिसे वह जीवनभर याद रखेंगी।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां वितरित कर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और दिव्यांगजनों के हितों को हमेशा प्राथमिकता दी है। वहीं महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और जनसेवा की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी नेता का जन्मदिन सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना समाज के प्रति सकारात्मक संदेश देता है।

कार्यक्रम में राजेश मौर्य, ओमपाल प्रजापति, ऋषि यादव, दिलीप बाल्मीकि, आदित्य कश्यप, हुरिया रहमान, वीना गौतम, कुलदीप बाल्मीकि, पल्लवी, लक्की बाल्मीकि समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए समाजवादी विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta