ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

पीडीए महापंचायत में सामाजिक एकजुटता का आह्वान, शिक्षा और अधिकारों पर रहा जोर

Spread the love

 

पीडीए महापंचायत में सामाजिक एकजुटता का आह्वान, शिक्षा और अधिकारों पर रहा जोर

डॉ. अनीस बेग बोले- शिक्षित और संगठित समाज ही बदलाव की असली ताकत

सुभाष नगर में जुटे पीडीए कार्यकर्ता, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। सुभाष नगर स्थित रामलीला ग्राउंड में रविवार को पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) महापंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सामाजिक एकता, शिक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। वक्ताओं ने समाज के सभी वर्गों से संगठित होकर विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

महापंचायत को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि पीडीए समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकजुटता, शिक्षा और जागरूकता है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का हर वर्ग अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति सजग नहीं होगा, तब तक समग्र विकास की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती।

मुख्य वक्ता डॉ. अनीस बेग ने युवाओं से शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही मजबूत और आत्मनिर्भर समाज की नींव रख सकता है। साथ ही उन्होंने सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने पर बल देते हुए लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर क्षेत्र और समाज के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

महापंचायत में महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, कैंट विधानसभा प्रभारी राजेश मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, जोन प्रभारी लल्ला यादव, परमजीत सिंह, सनी कश्यप, अमित कुमार, नीरज बाल्मीकि, अनिल अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव, काले भाई, हैप्पी यादव, रोहित कश्यप, महेश मौर्य, दिलीप कन्नौजिया, ज्ञान यादव, एडवोकेट हरिओम गुप्ता, अक्षित यादव, कुलदीप बाल्मीकि, पंकज बाल्मीकि, आकाश यादव, बांटी यादव, ऋषि यादव, कप्तान नीरज बाल्मीकि, स्मिता यादव, वीना गौतम, हुरिया रहमान, अनुज यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और जनकल्याण के संकल्प के साथ हुआ।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta