ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

गौ रक्षकों के सम्मान में आजाद हिन्दू सेना उतरी मैदान में समर्थन में राष्ट्रपति को भेजा गया ज्ञापन निष्पक्ष जांच और संरक्षण की उठाई मांग

Spread the love

गौ रक्षकों के सम्मान में आजाद हिन्दू सेना उतरी मैदान में समर्थन में राष्ट्रपति को भेजा गया ज्ञापन निष्पक्ष जांच और संरक्षण की उठाई मांग

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। आजाद हिंदू सेना, राष्ट्रीय सेवा संघ तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों एवं गौ सेवकों ने भारत की राष्ट्रपति के नाम एक विस्तृत ज्ञापन प्रेषित कर गौ संरक्षण से जुड़े मामलों की निष्पक्ष समीक्षा, गौ रक्षकों के उत्पीड़न पर रोक तथा गोवंश संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने की मांग उठाई है। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकारों का ध्यान गौ रक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों की ओर आकर्षित किया गया।

ज्ञापन में कहा गया कि भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और परंपराओं में गौ माता को विशेष सम्मान प्राप्त है। देश के करोड़ों लोग गाय को मातृ स्वरूप मानते हैं और उसकी सेवा व रक्षा को अपना सामाजिक एवं नैतिक दायित्व समझते हैं। ऐसे में गौ संरक्षण के कार्यों से जुड़े लोगों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

संगठन के पदाधिकारियों ने मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के चर्चित प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि 14 गौ रक्षकों को आजीवन कारावास की सजा दिए जाने का मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। ज्ञापन में इस प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच तथा समीक्षा कराने की मांग की गई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न हुआ हो।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि देश के विभिन्न राज्यों से समय-समय पर ऐसी शिकायतें सामने आती रही हैं कि गौ सेवा और गौ संरक्षण से जुड़े कार्यकर्ताओं को कई बार अनावश्यक प्रशासनिक दबाव, पूछताछ और प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। इससे गौ संरक्षण के कार्यों में लगे लोगों का मनोबल प्रभावित होता है। संगठन ने मांग की कि गौ रक्षकों एवं गौ सेवकों के विरुद्ध दर्ज मामलों की निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए और जिन मामलों में आरोप असत्य या दुर्भावनापूर्ण पाए जाएं, उनमें नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन में गौ तस्करी, गोवंश हत्या एवं गोवंश से जुड़े अपराधों पर कठोर कार्रवाई करने, गौ संरक्षण संबंधी कानूनों को और अधिक प्रभावी बनाने, गोवंश के प्रति क्रूरता पर सख्त दंडात्मक प्रावधान लागू करने तथा पुलिस एवं प्रशासन को निष्पक्ष, संवेदनशील एवं कानूनसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी करने की मांग भी की गई है।

इसके अलावा संगठन ने देश में गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान के लिए व्यापक राष्ट्रीय नीति बनाने तथा गौ माता को “राष्ट्र माता” घोषित करने की मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का भी आग्रह किया है।

ज्ञापन पर आजाद हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर, राष्ट्रीय सेवा संघ (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश महामंत्री सोनू ठाकुर सोनू यादव ठाकुर, गौतम कश्यप जिला अध्यक्ष गौ रक्षा अर्जुन गुप्ता प्रकोष्ठ, अंकित शर्मा, छोटू यादव, वीर कश्यप, मोना श्रीवास्तव, वंश चौहान शिल्पी श्रीवास्तव बादल, सुमित गुप्ता गुप्ता, दीपक, अर्जुन, अमन यादव, सावन कुमार, उमंग, जय परशुराम सेना के अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता, बैंकी सिंह, अनुज उर्फ राज, पूनम, अलका सक्सेना, अनुप श्रीवास्तव, अमर पाल, पवन प्रजापति, आकाश कुमार, पंकज कुमार, अनिकेत जोली, सनी दिवाकर, अर्जुन बाबा सहित कई गौ सेवकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं।

संगठन पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति से मांग की है कि गौ संरक्षण और गौ रक्षकों से जुड़े मामलों में न्यायोचित एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए, जिससे देशभर में गौ संरक्षण के कार्यों को और अधिक मजबूती मिल सके।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta