
कलियुग में साक्षात् श्री हनुमान जी विराजमान है आशीष मिश्र : श्री हरि मंदिर बरेली में वाराणसी धाम से पधारे युवा ओजस्वी वक्ता पंडित श्री आशीष मिश्र जी की नौ दिवसीय श्री राम कथा का आज द्वितीय दिवस
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
बरेली ! श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में कृष्णीय धाम पीठाधीश्वर परम पूज्य सदगुरु देव श्री गुरुशरणानंद जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य एवं ब्रह्मलीन मानस रत्न डॉ श्रीनाथ मिश्र जी के सुपौत्र युवा ओजस्वी वक्ता पंडित श्री आशीष मिश्र वाराणसी वालो के की नौ दिवसीय श्री राम कथा का आज द्वितीय दिवस था। मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष सुशील अरोरा व सचिव रवि छाबड़ा व अन्य सदस्यों,राम स्वरूप खनिजों द्वारा महाराज जी का माल्यार्पण कर कथा की शुरुआत हुई।वाराणसी धाम से पधारे युवा ओजस्वी वक्ता पंडित श्री आशीष मिश्र जी द्वारा द्वितीय दिवस बरेली में राम कथा के अंतर्गत श्री हनुमान चरित पे व्याख्या करते हुए बताया की श्री हनुमान जी महावीर है और ये महावीर नाम श्री हनुमान जी को भगवान राम ने दिया है,श्री हनुमान जी के बारे बात करते करते पंडित मिश्र ने बताया की कलियुग में साक्षात कोई देवता विराजमान है तो वो श्री हनुमान जी महाराज है,कोई लौकी या पारलौकिक वस्तु देने में हनुमान जी सक्षम है,पंडित मिश्र ने कहा श्री हनुमान चालीसा पढ़ने मात्र से उसका हर प्रकार से मंगल होता है ।
मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि नौ दिवसीय श्री राम कथा 24 जून से 2 जुलाई तक प्रत्येक दिन शाम 6.30 बजे से 9.30 बजे तक होगी। पिछले वर्ष भी महाराज जी कथा का लाभ बरेली के सभी रसिक जनो को प्राप्त हुआ था।
श्री हरि मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति एवं अखिल भारतीय श्री राधा संकीर्तन मंडल वा कृष्णी परिवार आप सभी भक्तजनों को इस दिव्य श्री राम कथा में सादर सपरिवार आमंत्रित करती है। आज की कथा में सुशील अरोरा, रवि छाबड़ा,संजय आनन्द, गोविन्द तनेजा, रंजन कुमार,अनिल चड्ढा,रमेश खनिजों, अनीता खनिजों आदि उपस्थित रहे।