
ग्राम सरदार नगर ब्लाक आलमपुर जाफराबाद मे जल जीवन मिशन योजना के तहत अभी 18 माह पहले वनी टंकी गिर जाने से घायल पीडितो से मिलने हास्पिटल पहुंचे सांसद नीरज मौर्य
सरदार नगर जल टंकी हादसे में घायलों से मिले आंवला सांसद नीरज मौर्य, न्याय व सहायता का दिया आश्वासन
बरेली, 5 मई 2026: आंवला तहसील के सरदार नगर ब्लाक आलमपुर जाफराबाद में कल हुई जल टंकी धसाव की घटना में घायल ग्रामीणों की स्थिति को लेकर समाजवादी पार्टी के आंवला सांसद नीरज मौर्य ने सोमवार को सिद्धि विनायक अस्पताल का दौरा किया। एनसीसी लिमिटेड द्वारा निर्माणाधीन टंकी के अचानक गिरने से पांच मजदूरों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सांसद नीरज मौर्य ने प्रत्येक घायल ग्रामीणों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनके परिवारों से बातचीत कर उनकी परेशानियों को सुना। घायलों में ग्राम सरदार नगर, थाना भमोरा के निवासी शामिल हैं:
वीरपाल पुत्र रामपाल
रविंद्र पुत्र लीलाधर
डोरीलाल पुत्र राजेंद्र
अर्जुन पुत्र नत्थूलाल
वेदपाल पुत्र झब्बू
सांसद ने अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों से घायलों के इलाज की जानकारी ली और उनके समुचित उपचार का निर्देश दिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को शासन-प्रशासन के माध्यम से तत्काल न्याय, मुआवजा और हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। मौर्य ने कहा, “यह दुखद हादसा है। ग्रामीणों भाइयों की सुरक्षा निर्माण कार्यों में प्राथमिकता होनी चाहिए। जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी और परिवारों को पूर्ण सहयोग मिलेगा।”
ईटीवी भारत की रिपोर्ट के अनुसार, एनसीसी लिमिटेड के निर्माणाधीन जल टंकी के धसाव की जांच चल रही है। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का मुआयना किया है, जबकि घायलों का इलाज जारी है। सांसद के इस संवेदनशील कदम की पीड़ित परिवारों ने संवेदनशीलता पूर्ण बताया और उम्मीद जताई कि जल्द न्याय मिलेगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे नरेंद्र गौतम , पीयूष वर्मा , सत्यवीर चौहान , शिवकुमार शाक्य , शगुन तोमर मौजूद रहे ।