
सिरौली में दो बाइकों की टक्कर दो गंभीर घायल
रिपोर्ट : विवेक गुप्ता
बरेली! बरेली के सिरौली थाने क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी के पास दो बाईक की आमने-सामने की टक्कर हो गई इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि दिनेश 35 वर्ष पुत्र पन्नालाल अपनी बाइक से सिरौली की ओर आ रहे थे इसी दौरान आजमपुर थाना मीरगंज निवासी लाल सिंह 23 वर्ष पुत्र शिवचरण अपनी बाइक लेकर लिंक रोड से अचानक मुख मार्ग पर आ गए!
बताया जा रहा है कि लाल सिंह ने मुख्य मार्ग पर आने से पहले दाएं बाएं नहीं देखा अचानक सामने आई बाइक को देखकर दिनेश अपनी बाइक को सवाल नहीं पाए और दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और उनके भाई के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हादसे की सूचना मिलते ही सिरौली पुलिस मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तत्काल घायलों को संभाला और एक निजी वाहन की मदद से उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया चिकित्सा के अनुसार दोनों घायलों को गंभीर चोटे आई हैं और उनका इलाज जारी है स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस लिंक रोड से मुख्य मार्ग पर आने वाले वाहन Aksar बिना देखे हाईवे पर चढ़ जाते हैं जिससे इस स्थान पर आए दिन दुर्घटना होती रहती हैं