
जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी के कर कमलों द्वारा हुआ पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजि के कार्यालय का फीता काट भव्य उद्घाटन
नायब तहसीलदार, बी डी ओ, कोतवाल , चेयरमेन प्रतिनिधि, व्यापारी नेता और समाजसेवी रहे मौजूद दी शुभकामनाएं
रिपोर्ट : विनोद गुप्ता
रामपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर की तहसील शाहबाद में शनिवार को पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड के कार्यालय का उद्घाटन उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार के द्वारा किया गया। हालांकि इस कार्यालय का उद्घाटन जिलाधिकारी रामपुर अजय कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के कर कमलों द्वारा होना था। परंतु पुलिस अधीक्षक का स्वास्थ्य खराब होने और जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री की बीसी में व्यस्त रहने के कारण दोनों अधिकारी शाहबाद नहीं पहुंच सके।
पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा डेढ़ महीने की गई कड़ी मेहनत से इस कार्यालय में रंग रोगन के पश्चात बैठने लायक बना और पत्रकारों की इस मेहनत को देखते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी शाहबाद को इस कार्यालय के उद्घाटन की जिम्मेदारी सौंपी। बताते चलें कि शनिवार के दिन उप जिलाधिकारी द्वारा इसका फीता काटकर उद्घाटन किया गया । इस उद्घाटन कार्यक्रम में वीडियो धीरेंद्र सिंह नायब तहसीलदार राजेश कुमार , नगर पंचायत शाहाबाद अध्यक्ष पति वसीम खान , कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्र गुप्ता, जी. के. पाठक, नुसरत बेग एवं उप निरीक्षक आतिश जैन भी मौजूद रहे। अंत में सभी मेहमानों को सूक्ष्म जलपान भी कराया गया ।सभी मुख्य अतिथियों का संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया।
इस कार्यालय को चमकाने में अध्यक्ष आफताब, महासचिव सिफत मियां, संरक्षक बीपी विद्यार्थी, संस्थापक एहसान खान, कार्यकारी अध्यक्ष आकाश शंकर, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव कुमार भटनागर कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, संगठन मंत्री विनोद गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक शराफत हुसैन, कोषाध्यक मुस्तफा अली, विधिक सलाहकार सुहैल खान, उपाध्यक्ष जहीर खान, उपाध्यक्ष सुमित कश्यप,कनिष्ठ उपाध्यक शावेज़ छोटे, संयुक्त सचिव फैजी खान,सचिव तकरीर अहमद,सचिव शान मोहम्मद,प्रचार मंत्री धर्मेन्द्र सागर,महिला विंग अध्यक्ष नेहा गुप्ता,इरफान मालिक सदस्य,शावेज़ खान सदस्य,विकास मुल्तानी सदस्य,तालिब सदस्य, रशीद अल्वी कार्यालय प्रभारी आदि ने भी योगदान दिया ।