
शाहबाद में पत्रकारों को मिला अपना ठिकाना: डीएम-एसपी ने किया भव्य उद्घाटन, संगठन में दौड़ी खुशी की लहर
रिपोर्ट : विनोद गुप्ता
रामपुर। तहसील शाहबाद में पत्रकारों के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। लंबे इंतजार के बाद प्रशासन के सहयोग से तैयार हुए शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के कार्यालय का भव्य उद्घाटन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यालय क्षेत्र के पत्रकारों के लिए एक मजबूत मंच का काम करेगा। यहां बैठकर पत्रकार अपनी खबरों को तैयार कर सकेंगे और उन्हें विभिन्न समाचार पत्रों व संस्थानों तक पहुंचा सकेंगे।
कार्यालय के सौंदर्यीकरण का कार्य पिछले कई दिनों से जारी था, जिसे संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिलकर पूरा किया। उद्घाटन के मौके पर पूरे संगठन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह कार्यालय न केवल पत्रकारों के कार्य को सुगम बनाएगा, बल्कि आपसी समन्वय और संवाद को भी मजबूत करेगा।
इस कार्यालय को तैयार करने में अध्यक्ष आफताब, महासचिव सिफत मियां, संरक्षक बीपी विद्यार्थी, संस्थापक एहसान खान, कार्यकारी अध्यक्ष आकाश शंकर, राजीव कुमार भटनागर, अभिषेक शर्मा, संगठन मंत्री विनोद गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शराफत हुसैन, कोषाध्यक्ष मुस्तफा अली, विधिक सलाहकार सुहैल खान, प्रवक्ता अखिलेश रस्तोगी, मार्गदर्शक शाखावत अली सहित कई सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उद्घाटन के साथ ही पत्रकारों को एक व्यवस्थित कार्यस्थल मिलने से क्षेत्र में पत्रकारिता गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।