बरेली के रेलवे कॉलोनी के सूने मकान में मिला खून से लथपथ युवक, हत्या की आशंका से छेत्र में मची सनसनी

Spread the love

बरेली के रेलवे कॉलोनी के सूने मकान में मिला खून से लथपथ युवक, हत्या की आशंका से छेत्र में मची सनसनी

अंडरवियर-बनियान में पड़ा मिला शव, शरीर पर चोटों के निशान; पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। शहर के कोतवाली क्षेत्र में सिटी स्टेशन स्थित रेलवे कॉलोनी के एक खाली पड़े मकान में युवक का खून से सना शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने मकान के अंदर एक युवक को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। युवक केवल अंडरवियर और बनियान में था। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। घटना के बाद रेलवे कॉलोनी में भय का माहौल बना हुआ है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta