ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

अनूप जलोटा से अनुपम कपूर तक… तीन विभूतियों को मिला खत्री जाति रत्न, राजनीति में हिस्सेदारी की भी उठी आवाज

Spread the love

 

बरेली में खत्री समाज का बड़ा सम्मान समारोह, अनूप जलोटा समेत तीन हस्तियों को मिला ‘खत्री जाति रत्न’ सम्मान

अनूप जलोटा से अनुपम कपूर तक… तीन विभूतियों को मिला खत्री जाति रत्न, राजनीति में हिस्सेदारी की भी उठी आवाज

खत्री समाज ने तीन विभूतियों को दिया ‘खत्री जाति रत्न’ सम्मान, राजनीति में भी भागीदारी की उठी मांग

 रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। नाथ नगरी बरेली में आयोजित खत्री समाज के सम्मान समारोह में देश की तीन प्रमुख विभूतियों को ‘खत्री जाति रत्न’ सम्मान से नवाजा गया। महाराष्ट्र के भजन सम्राट अनूप जलोटा, दिल्ली के पद्म विभूषण डॉ. अशोक सेठ और बरेली के सिद्धिविनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन अनुपम कपूर को यह सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. अशोक सेठ व्यक्तिगत कारणों से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अनूप जलोटा ने कहा कि अपने समाज के बीच सम्मानित होना उनके लिए गौरव और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि बरेली से उनका पुराना और गहरा रिश्ता रहा है। यहां समाज की ओर से मिला सम्मान उनके लिए विशेष मायने रखता है। उन्होंने समस्त खत्री महासभा के प्रति आभार जताया।

अनुपम कपूर ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे खत्री समाज और बरेली के लोगों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि वह समाज और जनता के विश्वास को पूरी जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

राजनीति में भागीदारी की मांग उठाई

समस्त खत्री महासभा के अध्यक्ष अनंत अरोड़ा ने कहा कि समाज अब राजनीति में भी अपनी भागीदारी चाहता है। उन्होंने कहा कि ‘जिसकी जितनी साझेदारी, उतनी उसकी भागीदारी’ के आधार पर समाज अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग करेगा। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बरेली शहर की किसी सीट पर खत्री समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग करने की बात कही।

समारोह में समाज की विभिन्न इकाइयों से जुड़े लोगों और शहर के प्रमुख मंदिरों के अध्यक्षों का भी सम्मान किया गया। इनमें संजय आनंद, अमित अरोड़ा, सुमन साहनी, मनीषा आहूजा, डॉ. के. मरोड़ा, शिक्षाविद् गुरु मेहरोत्रा, सरदार ज्ञानी काल सिंह, सरदार सिंह बक्शी, सरदार एमपी सिंह, सरदार मंजीत सिंह नागपाल और सरदार परमजीत सिंह ओबरॉय सहित अन्य लोग शामिल रहे।

खत्री समाज के इतिहास और योगदान पर प्रोफेसर चारु मेहरोत्रा और अमृतसर से आए सुनील खन्ना ने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम संयोजक सौरव मेहरोत्रा के साथ अनमोल कपूर, अतुल कपूर, मोहित मेहरोत्रा, डॉ. सोमेश मेहरोत्रा, डॉ. सुमित टंडन, सीए विशाल अरोड़ा, गुलशन आनंद, रुचि कपूर, सौम्या मेहरोत्रा, कोमल कपूर, शिखा मेहरोत्रा, रोहित भसीन, हरि कपूर, बबली मेहरोत्रा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्यापारी नेता एवं सहसंयोजक विशाल मेहरोत्रा ने किया।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta