ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

बरेली में OTS 2026 का लाभ लेना हुआ आसान, मोबाइल से घर बैठे करें आवेदन; जानिए पूरा तरीका

Spread the love

 

बरेली में OTS 2026 का लाभ लेना हुआ आसान, मोबाइल से घर बैठे करें आवेदन; जानिए पूरा तरीका

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। नगर निगम से संबंधित बकाया कर/भुगतान के समाधान के लिए OTS 2026 योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। अब लोग मोबाइल फोन से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर कुछ आसान चरणों को पूरा करना होगा। योजना के तहत आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया इस प्रकार है—

OTS 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

1. वेबसाइट खोलें

अपने मोबाइल में Google Chrome ब्राउजर खोलें।

2. वेबसाइट पर जाएं

ब्राउजर में upulbots.in या nagarnigambareilly.com वेबसाइट खोलें।

3. Apply Online पर क्लिक करें

वेबसाइट के होमपेज पर दिखाई देने वाले Apply Online विकल्प पर क्लिक करें

4. नगर निगम का चयन करें

इसके बाद निकाय के प्रकार में Nagar Nigam (नगर निगम) विकल्प चुनें।

5. Bareilly Nagar Nigam चुनें

6. निकाय की सूची में Bareilly Nagar Nigam (बरेली नगर निगम) का चयन करें।

6. मोबाइल नंबर दर्ज करें

आवेदक को अपना 10 अंकों का वैध मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

7. OTP से सत्यापन

मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद Send OTP पर क्लिक करें। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज कर सत्यापन पूरा करें।

8. Property ID डालें

इसके बाद अपनी Property ID दर्ज करें और Search बटन पर क्लिक करें।

9. बिल की जानकारी जांचें

स्क्रीन पर संपत्ति से संबंधित बिल का पूरा विवरण दिखाई देगा। इसमें बकाया राशि, ब्याज, वर्तमान मांग और कुल राशि समेत उपलब्ध विवरण को ध्यान से जांचकर Proceed पर क्लिक करना होगा।

10. घोषणा के बाद Submit करें

सभी जानकारी सही होने की पुष्टि करने के बाद घोषणा वाले बॉक्स पर टिक करें और Submit बटन पर क्लिक कर आवेदन जमा करें।

आवेदन के बाद समय पर करें भुगतान

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद योजना के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भुगतान करना होगा। नगर निगम की ओर से लोगों से अपील की गई है कि आवेदन करते समय Property ID, मोबाइल नंबर और बिल की जानकारी सही-सही दर्ज करें और भुगतान की अंतिम तिथि का ध्यान रखें।

हेल्पलाइन: किसी भी सहायता के लिए बरेली नगर निगम हेल्पलाइन से संपर्क किया जा सकता है।

ऑनलाइन पोर्टल: upulbots.in

नगर निगम वेबसाइट: nagarnigambareilly.com

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta