ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

बरेली मे रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का शिकंजा, 140 किलो दूषित लौज और 350 किलो बर्फी नष्ट

Spread the love

 

बरेली मे रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का शिकंजा, 140 किलो दूषित लौज और 350 किलो बर्फी नष्ट



  1. रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेलीरक्षाबंधन पर्व पर लोगों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने क लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। 24 अगस्त को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की चार टीमों ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में मिठाई प्रतिष्ठानों और खाद्य पदार्थों की जांच कीइस दौरान गंदगी के बीच मिठाइयां तैयार करने से लेकर बदबूदार और खराब पनीर के परिवहन तक के मामले सामने आए।


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने ग्राम नदोसी मेन रोड स्थित वीरपाल/अंकुर स्वीट प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। जांच में अस्वच्छ परिस्थितियों में सूजी, स्किम्ड मिल्क पाउडर आदि का इस्तेमाल कर लौज, बर्फी, सोहनपापड़ी और रसगुल्ले तैयार कर बिक्री के लिए रखे मिले। टीम ने दूध की लौज, सोहनपापड़ी, रसगुल्ले और बर्फी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।

मौके पर अस्वास्थ्यकर स्थिति में रखी 140 किलो दूध की लौज, जिसकी कीमत करीब 21 हजार रुपये, और 350 किलो बर्फी, जिसकी कीमत करीब 49 हजार रुपये बताई गई, नष्ट करा दी गई।

इसके अलावा सूफीटोला स्थित चुन्ने एंड संस स्वीट्स और मुड़ापुरा स्थित दिनेश कुमार पेठा से पेठा व बर्फी के नमूने लिए गए। पीरबहोड़ स्थित माई च्वाइस स्वीट्स से खोया, जबकि छोटेलाल लस्सी भंडार से बर्फी का नमूना भी संग्रहित किया गया।

रास्ते में पकड़ा गया 275 किलो बदबूदार पनीर

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। 23 अगस्त की मध्यरात्रि बदायूं से बरेली आ रहे एक वाहन को पुलिस टीम के साथ रोककर जांच की गई। वाहन में करीब 275 किलो पनीर लदा था। विभाग के अनुसार पनीर बेहद खराब और बदबूदार था तथा इसे अस्वास्थ्यकर स्थिति में रखा गया था।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने पनीर का नमूना लेकर शेष 274 किलो पनीर जब्त कर नष्ट करा दिया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 65,760 रुपये बताई गई।

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों के मुताबिक आम लोगों को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के साथ ही मिलावटखोरों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta

विज्ञापन
ताजा खबर