ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

सिरौली में निकाली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा ने जगाया देशभक्ति का जोश

Spread the love

 

सिरौली में निकाली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा ने जगाया देशभक्ति का जोश

जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत, पदाधिकारियों व समाजसेवियों का पटका पहनाकर सम्मान

रिपोर्ट : विवेक गुप्ता 

सिरौली। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में बुधवार को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ श्री हरि बाबा धाम से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं नगरवासियों ने देशभक्ति के उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता की। यात्रा के दौरान पूरे नगर में देशभक्ति का वातावरण दिखाई दिया।

तिरंगा यात्रा इंटर कॉलेज, मुख्य बाजार और प्रजापति मोहल्ले से होती हुई गांधी चौक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान यात्रा में शामिल भाजपा पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों को पटका पहनाकर सम्मानित भी किया गया।

यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से नगर का वातावरण गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोगों को राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा निर्धारित मार्ग से भ्रमण करते हुए पुनः श्री हरि बाबा मंदिर परिसर पहुंची।

यात्रा के समापन अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, नगरवासियों एवं यात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।

तिरंगा यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश मोहन त्यागी, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, मंडल मंत्री अविनाश मौर्य, पूर्व जिला मंत्री अतुल गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता, विवेक दीक्षित, विकास सिंह, संजय पांडे, पुनीत गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अर्जुन सिंह, जगतपाल प्रजापति, कुणाल आर्य, प्रमोद पांडे, विजय ठाकुर, प्रमोद ठाकुर अशरफ अंसारी तथा समाजसेवी ताजदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा ने सिरौली में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक सहभागिता और एकता का संदेश देते हुए नगरवासियों में देशप्रेम का उत्साह और अधिक बढ़ा दिया।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta

विज्ञापन
ताजा खबर