ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

श्मशान ले जाकर युवक से मारपीट का आरोप, तमंचे की बट से हमला करने की शिकायत

Spread the love

 

श्मशान ले जाकर युवक से मारपीट का आरोप, तमंचे की बट से हमला करने की शिकायत

एफआईआर न होने पर एसएसपी से लगाई गुहार, थाना पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। नवाबगंज क्षेत्र की एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर अपने पति के साथ कथित तौर पर अपहरण, मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उसके पति को जबरन श्मशान भूमि में ले जाकर बेरहमी से पीटा और तमंचे की बट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं, थाना पुलिस पर कार्रवाई के बजाय आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप भी लगाया गया है।

शिकायत के मुताबिक, घटना 1 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे की है। महिला का आरोप है कि सुनील रस्तोगी, राम महेश, राम नरेश देवल, केतन देवल और कौशल उसके पति शांतिपाल को अपने साथ श्मशान भूमि ले गए। वहां पहले गाली-गलौज की गई और फिर कथित रूप से लाठी-डंडों व तमंचे की बट से हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमले में शांतिपाल के सिर पर गंभीर चोटें आईं। जाते समय आरोपियों ने दोबारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उसने नवाबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण तो कराया, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। महिला ने कस्बा इंचार्ज पर भी आरोपियों से मिलीभगत और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

महिला ने एसएसपी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, तत्काल एफआईआर दर्ज करने तथा नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की!

प्रमुख बिंदु :-

● श्मशान भूमि में ले जाकर मारपीट करने का आरोप

● तमंचे की बट से सिर पर हमला, गंभीर चोट का दावा

● पुलिस ने मेडिकल कराया, लेकिन एफआईआर दर्ज न होने का आरोप

● कस्बा इंचार्ज पर मिलीभगत और अभद्र व्यवहार का आरोप

● एसएसपी से निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta