ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

सपेरे के खेल के दौरान 7 वर्षीय मासूम को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में भर्ती

Spread the love

 

सपेरे के खेल के दौरान 7 वर्षीय मासूम को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में भर्ती

 रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। जिले के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के कपूर नगला गांव में सांप का खेल देखने के दौरान एक सात वर्षीय बालक को सपेरे के सांप ने डस लिया। घटना के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सपेरे को पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार कपूर नगला निवासी ओमप्रकाश का सात वर्षीय पुत्र आर्यन गांव में आए एक सपेरे का सांप का खेल देख रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खेल समाप्त होने के बाद आर्यन सपेरे को पैसे देने के लिए आगे बढ़ा। इसी दौरान सपेरे के पास मौजूद सांप ने अचानक बच्चे के हाथ पर काट लिया।

सांप के डसते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आर्यन की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया। डॉक्टरों की निगरानी में बच्चे का इलाज जारी है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने सपेरे को मौके पर ही पकड़ लिया। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के आबादी वाले क्षेत्रों में सांप का खेल दिखाना गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है।

परिजनों ने लोगों से अपील की है कि ऐसे खेलों के दौरान विशेष सतर्कता बरतें और बच्चों को सपेरों के सांपों के पास जाने से रोकें।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta