ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

बटाईदार ने किया कृषि भूमि पर अवैध कब्जा , एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

 

बटाईदार ने किया कृषि भूमि पर अवैध कब्जा , एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र के ग्राम बाकर नगर सुनरासी निवासी हरिराम पुत्र स्वर्गीय शोभाराम ने अपनी कृषि भूमि पर बटाईदार द्वारा कथित अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।

शिकायती पत्र में हरिराम ने बताया कि वह वृद्ध एवं बीमार हैं। उनकी ग्राम बाकर नगर सुनरासी स्थित गाटा संख्या 359/1, रकबा 0.250 हेक्टेयर कृषि भूमि पर लंबे समय से गांव के ही पुरुषोत्तम लाल पुत्र स्वर्गीय मिश्री लाल बटाई पर खेती करता रहा है। आरोप है कि इस बार उसने गेहूं की फसल का बटाई हिस्सा नहीं दिया। जब हरिराम ने अपनी जमीन वापस करने को कहा तो पुरुषोत्तम लाल ने कथित रूप से जमीन खाली करने से इनकार कर दिया और भविष्य में भी बटाई न देने की धमकी दी।

पीड़ित का कहना है कि वह उम्र और बीमारी के कारण स्वयं अपनी जमीन की रक्षा करने में असमर्थ हैं। उन्होंने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए थाना सीबीगंज पुलिस को भूमि से कथित अवैध कब्जा हटवाकर उन्हें कब्जा दिलाने के निर्देश देने की मांग की है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta