ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

डीएम कार्यालय के बाहर युवक ने किया विरोध प्रदर्शन, पोस्टर लेकर पहुंचा; पुलिस ने हिरासत में लेकर की पूछताछ

Spread the love

डीएम कार्यालय के बाहर युवक ने किया विरोध प्रदर्शन, पोस्टर लेकर पहुंचा; पुलिस ने हिरासत में लेकर की पूछताछ

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुई हालिया घटना की गूंज मंगलवार को बरेली में भी सुनाई दी। जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक युवक हाथ में पोस्टर लेकर विरोध दर्ज कराने पहुंच गया। पोस्टर पर “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो”, “जय हिंद” और “जय भारत” जैसे नारे लिखे थे। युवक कुछ देर तक शांतिपूर्वक अपना विरोध व्यक्त करता रहा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और परिसर में हलचल मच गई।

सूचना मिलते ही सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर युवक से बातचीत की। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान सचिन यादव (27) पुत्र रामवीर यादव, निवासी ग्राम जौहरपुर, थाना सीबीगंज के रूप में हुई। सचिन इंटरमीडिएट शिक्षित है और वर्तमान में झुमका चौराहे से बरेली रेलवे स्टेशन तक इलेक्ट्रिक ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। वह विवाहित है।

प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने बताया कि वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुई घटना के विरोध में अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए डीएम कार्यालय पहुंचा था। मामले की सूचना एलआईयू कर्मी अमित कुमार द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। इसके बाद अधिकारियों ने युवक को समझाकर शांत कराया और नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय ले जाकर उससे विस्तृत पूछताछ की।

बाद में कोतवाली पुलिस युवक को आगे की पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक ने विरोध प्रदर्शन किस उद्देश्य से किया और इसके पीछे क्या परिस्थितियां थीं। फिलहाल मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta