ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

ऑपरेशन दहन: बरेली पुलिस ने 173 करोड़ की ड्रग्स को किया खाक, नशा कारोबारियों में हड़कंप, देखें वीडिओ….

Spread the love

 

ऑपरेशन दहन: बरेली पुलिस ने 173 करोड़ की ड्रग्स को किया खाक, नशा कारोबारियों में हड़कंप, देखें वीडिओ….

नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार: 711 मुकदमों में जब्त 4632 किलो मादक पदार्थ नष्ट

ड्रग माफिया पर बरेली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, करोड़ों की नशीली खेप इंसिनरेटर में जलाई गई

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली !  बरेली में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन” अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अभियान के दौरान अब तक 173 करोड़ 53 लाख रुपये से अधिक कीमत के मादक पदार्थों को नष्ट किया जा चुका है। इस कार्रवाई को जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर एक मार्च से 30 जून 2026 तक संचालित किए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने विभिन्न थानों में दर्ज मामलों में जब्त मादक पदार्थों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी कराई।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज 711 मामलों से संबंधित करीब 4632.5 किलोग्राम मादक पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। इसके लिए न्यायालय और संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति लेने के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी प्राप्त किया गया।

जब्त मादक पदार्थों को परसाखेड़ा स्थित इंसिनरेटर प्लांट में वैज्ञानिक और पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए नष्ट कराया गया। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य नशे के अवैध नेटवर्क को कमजोर करना और युवाओं को मादक पदार्थों की लत से बचाना है।

एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा ने बताया कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस पहल को जनपद में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

 

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta

विज्ञापन
ताजा खबर