ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

सिरौली में सपा की अहम बूथ स्तरीय बैठक: 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन, 16 बूथ अध्यक्ष रहे नदारद

Spread the love

 

सिरौली में सपा की अहम बूथ स्तरीय बैठक: 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन, 16 बूथ अध्यक्ष रहे नदारद

रिपोर्ट : विवेक गुप्ता

बरेली (सिरौली):  समाजवादी पार्टी द्वारा सिरौली में बूथ प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करना रहा।

बैठक में कुल 51 बूथ अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 16 बूथ अध्यक्ष अनुपस्थित रहे। उनकी गैरहाजिरी पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुबैलेश यादव ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने आंवला विधानसभा अध्यक्ष डॉ. इंद्रपाल सिंह यादव से इस संबंध में जवाब तलब करते हुए भविष्य में संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक सक्रियता और मेहनत के निर्देश दिए।

बैठक में बूथ प्रभारियों से एकजुट होकर कार्य करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही 2027 के चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान सेक्टर/जोन प्रभारी राजेंद्र पांडे सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं आंवला विधानसभा के प्रबल दावेदार वीरेंद्र वर्मा, संगीता पाल, डॉ. जरा सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह यादव समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta