ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

बरेली के फरीदपुर टोल पर दर्दनाक हादसा: परीक्षा ड्यूटी पर जा रहे दो शिक्षकों को ट्रक ने रौंदा, परिवार मे मचा कोहराम 

Spread the love

 

बरेली के फरीदपुर टोल पर दर्दनाक हादसा: परीक्षा ड्यूटी पर जा रहे दो शिक्षकों को ट्रक ने रौंदा, परिवार मे मचा कोहराम 

बरेली-शाहजहांपुर हाईवे पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक, दो शिक्षकों की मौके पर मौत

स्कूल पहुंचने से पहले बुझ गई दो घरों की रोशनी, फरीदपुर टोल पर भीषण सड़क हादसा

फरीदपुर टोल पर दर्दनाक हादसा: परीक्षा ड्यूटी पर जा रहे दो शिक्षकों को ट्रक ने रौंदा

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली !  बरेली-शाहजहांपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में बेसिक शिक्षा विभाग के दो शिक्षकों की मौत हो गई। दोनों शिक्षक बाइक से परीक्षा ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी फरीदपुर टोल प्लाजा के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइंस निवासी पीके यादव और मुंशीनगर निवासी प्रमोद यादव फरीदपुर ब्लॉक के लोंगपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। शुक्रवार सुबह दोनों रोज की तरह साथ में परीक्षा ड्यूटी के लिए निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फरीदपुर टोल प्लाजा के पास पीछे से तेज गति में आए ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की खबर मिलते ही दोनों शिक्षकों के परिवारों में कोहराम मच गया। स्कूल स्टाफ और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिजन बदहवास हालत में जिला अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। टोल प्लाजा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रक और उसके चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta