ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

बरेली मे आंधी-बारिश के बाद चौकी चौराहे पर खतरे का अलर्ट: झुका गंतव्य बोर्ड हटाया, टला बड़ा हादसा, देखें वीडिओ………..

Spread the love

 

बरेली मे आंधी-बारिश के बाद चौकी चौराहे पर खतरे का अलर्ट: झुका गंतव्य बोर्ड हटाया, टला बड़ा हादसा, देखें वीडिओ………..

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। मंगलवार को आए तेज आंधी-बारिश के बाद शहर के चौकी चौराहे पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां लगा विशाल गंतव्य संकेत बोर्ड तेज हवाओं के कारण एक ओर झुक गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत फैल गई। व्यस्त चौराहे पर बोर्ड के गिरने की आशंका को देखते हुए नगर निगम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हटवा दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह मौसम बिगड़ने के बाद बोर्ड का ढांचा अचानक असंतुलित हो गया था। चौराहे से लगातार गुजर रहे वाहनों और पैदल लोगों के बीच अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। लोगों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते इसे नहीं हटाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगम कर्मियों ने क्षतिग्रस्त बोर्ड को मशीनों की मदद से हटाने का काम शुरू किया। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए वाहनों की आवाजाही सुचारु कराई।

नगर निगम अधिकारी सच्चिदानंद ने बताया कि खराब मौसम की वजह से संकेत बोर्ड का बेस कमजोर हो गया था, जिससे वह झुक गया। एहतियात के तौर पर उसे हटवाया गया है। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों, होर्डिंग्स और बड़े संकेत बोर्डों का निरीक्षण कराया जा रहा है। जहां भी खतरे जैसी स्थिति मिलेगी, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। साथ ही मांग उठाई कि शहर में लगे पुराने और जर्जर बोर्डों की समय रहते जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

👆देखें : वीडिओ👆

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta