वरुथिनी- एकादशी 27 अप्रैल 2026 सोमवार को श्यामगंज श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में हुआ भव्य श्याम गुणगान 

Spread the love

 

वरुथिनी- एकादशी 27 अप्रैल 2026 सोमवार को श्यामगंज श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में हुआ भव्य श्याम गुणगान 

फूलों से सजा दरबार, श्याम गुणगान मे भजनों पर झूमे भक्त – दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। बैसाख मास शुक्लपक्ष की मोहिनी एकादशी पर सोमवार को श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में बाबा श्याम का दिव्य श्रंगार किया आज बाबा श्याम की श्रंगार सेवा और भजन संध्या का हुआ आयोजन । सुबह मंदिर में ही कलकत्ता और बैंगलोर से आए फूलों से बाबा श्याम का अलौकिक श्रंगार किया गया, जिसकी झलक देखने सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे।

बाबा श्याम का दिव्य श्रंगार

मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि मोहिनी एकादशी के अवसर पर बाबा श्याम की श्रंगार सेवा मोहिनी पाल की ओर से की गई।

बाबा श्याम की ऐसी अद्भुत कृपा है कि इस दरबार में दूर-दराज से भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं। किसी को संतान सुख प्राप्त हुआ तो किसी को असाध्य रोग से मुक्ति, वहीं कुछ भक्तों को व्यापार में उन्नति और घरेलू संकटों से राहत मिली है।

भजन संध्या का शुभारंभ मोहन दीवाना ने किया । भजन गायक शिबम शर्मा अमरीश कटेरिया, सीमा कटेरिया , प्रसिद्ध भजन गायक सोनल चंचल ने ऐसे भजन गाए कि पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। जैसे ही भजन “श्याम तेरी बंसी पुकारे” गूंजा, भक्त खुद झूम उठे।

सोनल चंचल ने अपने मधुर स्वर से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गुरु गणेश सरस्वती वंदना के साथ बाबा श्याम का ऐसा गुणगान हुआ कि हर कोई झूमने पर मजबूर हो गया।

संगीतकारों ने बांधा माहौल

आरगन पर विशाल मौर्य, ढोलक पर सचिन और पैड पर अंकुर कश्यप ने सुर और ताल का ऐसा संगम प्रस्तुत किया कि संगीत और भक्ति का अद्भुत मेल देखने को मिला साउंड सेबा बिपिन कश्यप करते है।

सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद

इस मौके अनुपम टीबडेबाल मनोज गुप्ता ,रामबहादुर प्रजापति राजेश कुमार, सविता कुलदीप गुप्ता, गौरब अरोरा, पबन मौर्य सत्यबती पाठक दीक्षा पाठक श्रद्धा, माही ममता मीनू-राजेन्द्र भसीन अंकुर गुप्ता , काजल-जगमोहन प्जापति , अंकुर कक्कड़, अंकुश अग्रवाल, अनूप मिश्रा, भगवानदास, अभिषेक शर्मा, पुनीत मिश्रा, डॉली सक्सेना, , इन्द्रेश जी अभिषेक, आदित्य और राजकुमार अंकुर कश्यप, बिपिन कश्यप, सचिन, बिसाल सहित सैकड़ों गणमान्य भक्त मौजूद रहे।

पंडित सुशील पाठक, महंत

श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर, श्यामगंज बरेली

मो. 9759697533

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta