जनता की आवाज बनकर बिजली विभाग पहुंचे सपा नेता मयंक शुक्ला: प्रीपेड मीटर की ‘लूट’ के खिलाफ दर्ज कराया कड़ा रुख

Spread the love

 

जनता की आवाज बनकर बिजली विभाग पहुंचे सपा नेता मयंक शुक्ला: प्रीपेड मीटर की ‘लूट’ के खिलाफ दर्ज कराया कड़ा रुख

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली: आज रामपुर गार्डन स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पर स्मार्ट मीटर की खराबी और मनमाने बिलों से परेशान सैकड़ों लोग समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता मयंक शुक्ला के नेतृत्व में एकजुट हुए। मयंक शुक्ला ने विभाग के संबंधित अधिकारी अंकित गंगवार से मुलाकात कर सभी पीड़ितों की समस्याओं के समाधान की मांग की।

आज दोपहर, बिजली विभाग से त्रस्त बड़ी संख्या में लोगों ने मयंक शुक्ला से संपर्क किया, जिसके बाद वे स्वयं रामपुर गार्डन स्थित कार्यालय पहुंचे। वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने विभाग के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। पीड़ितों की प्रमुख शिकायतों में महीने में दो से तीन बार बिल आना और पुराने बिलों के मुकाबले कई गुना अधिक बिल आना शामिल था। जनसमूह ने स्पष्ट रूप से पुराने मीटर वापस लाने की मांग की और कहा कि प्रीपेड मीटर आम जनता की जेब पर सीधा डाका है।

अधिकारियों ने यह कहकर अपना पल्ला झाड़ने का प्रयास किया कि प्रीपेड मीटर वापस नहीं हो सकते क्योंकि पुराने मीटरों का उत्पादन बंद हो चुका है। इस पर मयंक शुक्ला ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, “प्रीपेड मीटर के माध्यम से जनता की जेब काटने का काम योगी सरकार द्वारा किया जा रहा है। यह प्रीपेड मीटर व्यवस्था नहीं, बल्कि जनता के साथ सुनियोजित लूट है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित में इन मीटरों को वापस लेना अत्यंत आवश्यक है। मयंक शुक्ला ने सभी पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाने की घोषणा समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करी जो जिसका अक्षत पालन किया जाएगा ।

इससे पूर्व, मयंक शुक्ला ने जमीन पर बैठकर आम जनता की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और इसके बाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता का स्पष्ट मानना है कि यह प्रीपेड मीटर आदित्यनाथ सरकार द्वारा की जा रही लूट का ही एक हिस्सा है, और मयंक शुक्ला का यह हस्तक्षेप आम लोगों के लिए एक बड़ी राहत बनकर सामने आया है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta