ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

उर्स-ए-ताजुश्शरिया पर दरगाह का बड़ा ऐलान: 200 छात्रों को NEET-इंजीनियरिंग की फ्री कोचिंग

Spread the love

उर्स-ए-ताजुश्शरिया पर दरगाह का बड़ा ऐलान: 200 छात्रों को NEET-इंजीनियरिंग की फ्री कोचिंग

रिपोर्ट/सौरभ गुप्ता

*फरमान मियाँ बोले- जरूरतमंदों के ऑपरेशन भी कराएंगे*

*बरेली,आठवा दो रोजा उर्स-ए-ताजुश्शरिया के मौके पर दरगाह आला हजरत/ताजुशरिया से बड़ी घोषणा हुई है। जमात रजा-ए-मुस्तफा और आला हजरत ताजुश्शरिया सोसाइटी की ओर से 200 होनहार छात्रों को NEET और इंजीनियरिंग की मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन भी कराए जाएंगे।

यह ऐलान जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव और आला हजरत ताजुश्शरिया सोसाइटी के संस्थापक फरमान हसन खान फरमान मियां ने किया।

6 से 12 तक के छात्रों को भी मिलेगी फ्री कोचिंग*
NEET व इंजीनियरिंग की कोचिंग के साथ-साथ कक्षा 6 से 12 तक के यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के होनहार और जरूरतमंद छात्रों के लिए पशुपति बिहार स्थित डेल्टा क्लासेज में रजिस्ट्रेशन 23 अप्रैल से 15 मई तक इच्छुक छात्र डेल्टा क्लासेज में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं या 7060100364 पर संपर्क किया जा सकता है।

*परचम कुशाई से कुल शरीफ तक होंगे मजहबी कार्यक्रम*
फरमान मियां ने बताया कि उर्स-ए-ताजुश्शरिया के मौके पर परचम कुशाई, तकरीर उलेमा-ए-इकराम, कॉन्फ्रेंस और कुल शरीफ काजी ए हिंदुस्तान जानशीन ए हुजूर ताजुशरिया असजद रजा खान असजद मियां की सरपरस्ती वा उर्स प्रभारी सलमान मिया व फरमान मिया की निगरानी में अदा किए जाएंगे। इसके साथ ही सामाजिक कार्य भी बड़े स्तर पर किए जाएंगे।

*इल्म की रोशनी फैलाना है मिशन:
फरमान मियां ने कहा कि रजा नगरी बरेली की पहचान पूरी दुनिया में इल्म की बुनियाद पर है। आला हजरत, मुफ्ती ए आजम और ताजुश्शरिया के अलावा खानदान के बुजुर्गों ने दुनिया भर में इल्म की शमा को रौशन किया। इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हर साल की तरह इस साल भी दरगाह की ओर से ऐसे होनहार छात्र जो अपने परिवार की आर्थिक स्थिति की वजह से कोचिंग क्लास नहीं ले पाते, उनके लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि हमारा मिशन है कि बच्चे पढ़-लिख कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें। मुफ्ती, आलिम, हाफिज के साथ-साथ इंजीनियर और डॉक्टर बनकर अपने परिवार का नाम रौशन करें। रजा नगरी की पहचान दुनिया भर में ज्ञान और इल्म की रोशनी से है।

जरूरतमंदों के होंगे फ्री ऑपरेशन

उर्स के मौके पर जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन भी कराए जाएंगे। आर्थिक रूप से कमजोर लोग इलाज के लिए संपर्क कर सकते हैं
दरगाह ताजुशरिया स्थित जमात के हेड ऑफिस वा किला स्थित संस्था के हेड ऑफिस में रजिस्ट्रेशन करा सकते है

सैयद जसीम ने बताया इससे पहले भी बड़ी संख्या में NEET व इंजीनियरिंग यूपीएससी के छात्र-छात्राओं को कोचिंग कराई जाती रही है। इनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी सेलेक्ट हुए और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चयनित हो चुके हैं

इस मौके पर अब्दुल्ला रज़ा,शमीम अहमद,मेहंदी हसन,हाफिज अकरम,मौलाना शम्स,मौलाना इंतज़ार,मौलाना आरिफ,हाफिज तौसीफ़,जफर बेग,सूफी अबरार नूरी,मो.जुनैद रज़ा,जुल्फिकार अहमद,मोईद ख़ान,शैबुद्दीन रजवी,समरान ख़ान,डॉ खतीर,मुस्तफा नवाज़,साकिब अली,साकिब खान, आतिफ खान,अली रज़ा,अकीब ख़ान,फ़ैज़ान अली अमन रज़ा,आदि लोग मौजूद रहे।

उर्स-ए-ताजुश्शरिया पर दरगाह आला हजरत की ओर से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में की गई यह पहल सैकड़ों परिवारों के लिए राहत लेकर आई है। 200 छात्रों को फ्री कोचिंग और जरूरतमंदों के ऑपरेशन का ऐलान बरेली में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta

विज्ञापन
ताजा खबर