मेहंदी के रंगों में दिखा आत्मनिर्भरता का संदेश, छात्राओं ने बिखेरा हुनर

Spread the love

 

मेहंदी के रंगों में दिखा आत्मनिर्भरता का संदेश, छात्राओं ने बिखेरा हुनर

बीइंग अलाइव अकादमी में मेहंदी प्रतियोगिता, डॉ. सबीन अहसन की पहल की हर ओर सराहना

हुनर को मिला मंच: छात्राओं ने मेहंदी डिजाइनों से जीता दिल, बढ़ा आत्मविश्वास

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीइंग अलाइव फाउंडेशन की ओर से मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. सबीन अहसन ने किया। आयोजन में अकादमी की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को आकर्षक मेहंदी डिजाइन्स लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में पारंपरिक और आधुनिक मेहंदी कला का सुंदर संगम देखने को मिला। छात्राओं के चेहरों पर आत्मविश्वास और उत्साह साफ झलक रहा था, जिससे पूरा माहौल उत्सव जैसा हो गया। उपस्थित लोगों ने छात्राओं के हुनर की जमकर सराहना की।

इस मौके पर डॉ. सबीन अहसन ने कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारना है। उन्होंने कहा कि जब बेटियां आगे बढ़ती हैं, तभी समाज भी प्रगति करता है।

कार्यक्रम के दौरान बीइंग अलाइव चैरिटेबल की ओर से फूड डिस्ट्रीब्यूशन भी किया गया। आयोजन में मिस दीबा, मिस शबाना, मिस नूरीन, मिस हीना और मिस तरन्नुम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

मेहंदी कार्यक्रम में सुमैया, तैयबा, आयशा, इनजिला, फरहा और अलीजा खान ने अपनी प्रतिभा से सभी का ध्यान आकर्षित किया। यह आयोजन छात्राओं के लिए प्रेरणादायक मंच साबित हुआ, जिसने उन्हें आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta