नगर निगम बरेली ने डॉ. साबीन अहसन को किया सम्मानित, स्वच्छता अभियानों की सराहना

Spread the love

 

नगर निगम बरेली ने डॉ. साबीन अहसन को किया सम्मानित, स्वच्छता अभियानों की सराहना

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहीं डॉ. साबीन अहसन को नगर निगम बरेली द्वारा सम्मानित किया गया। पुरस्कार और सम्मान के लिए डॉ. अहसन ने नगर निगम का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे बीइंग अलाइव फाउंडेशन टीम और शहरवासियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना है डॉ. साबीन अहसन, प्रेसीडेंट – बीइंग अलाइव फाउंडेशन एवं ब्रांड एंबेसडर, नगर निगम बरेली, लंबे समय से स्वच्छ और बेहतर शहर के निर्माण के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। नगर निगम के सहयोग से उन्होंने कई महत्वपूर्ण पहलें संचालित की हैं, जिनमें “नो मोर प्लास्टिक” अभियान, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देने के प्रयास, शहर सौंदर्यीकरण अभियान तथा “नो रेड स्पॉट” अभियान प्रमुख हैं।

इसके अतिरिक्त, फाउंडेशन द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाने, सूखे और गीले कचरे के पृथक्करण पर जागरूकता अभियान चलाने, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने तथा प्लास्टिक-मुक्त रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम जैसे नवाचारपूर्ण कदम भी उठाए गए हैं। झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में महिलाओं की स्वच्छता जागरूकता के लिए सेनेटाइज़र वितरण और परामर्श सत्र आयोजित किए गए, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को नई दिशा मिली बीइंग अलाइव फाउंडेशन नियमित रूप से झुग्गी बस्तियों में खाद्य वितरण अभियान भी चलाता रहा है और नगर निगम के साथ मिलकर विभिन्न सामुदायिक पहलों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहा है डॉ. साबीन अहसन ने कहा कि नगर निगम बरेली से जुड़कर शहर की स्वच्छता और जन-जागरूकता बढ़ाने में योगदान देना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से बरेली जल्द ही स्वच्छता और नागरिक सहभागिता के क्षेत्र में नंबर एक स्थान प्राप्त करेगा कार्यक्रम में मेयर बरेली उमेश गौतम, नगर अयुक्त संजीव कुमार,अतिरिक्त नगर आयुक्त श्री शशिभूषण राय, पर्यावरण अभियंता श्री राजीव कुमार राठी

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta