इज्जतनगर क्षेत्र में धड़ल्ले से कट रहीं दो-दो अवैध कॉलोनियां, BDA बेखबर !

Spread the love

 

बरेली ब्रेकिंग न्यूज़

इज्जतनगर क्षेत्र में धड़ल्ले से कट रहीं दो-दो अवैध कॉलोनियां, BDA बेखबर !

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली!  बरेली में अवैध कॉलोनियों का खेल तेजी से बढ़ता जा रहा है। थाना इज्जतनगर क्षेत्र के धोरेरा माफी इलाके में बिना अनुमति के कॉलोनियां काटे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कालोनाइजर बिना बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) से नक्शा पास कराए ही प्लॉटिंग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दबंगई के बल पर जमीनों की खरीद-फरोख्त कर अवैध रूप से प्लॉट बेचे जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो कॉलोनी का लेआउट अप्रूव है और न ही बुनियादी सुविधाओं का कोई इंतजाम। इसके बावजूद धड़ल्ले से रजिस्ट्री और बिक्री की जा रही है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बिना प्राधिकरण की अनुमति के कॉलोनियां कैसे विकसित हो रही हैं? क्या BDA को इसकी जानकारी नहीं है या फिर कार्रवाई से परहेज किया जा रहा है?

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta