बरेली में आवारा गोवंश को आश्रय स्थल भेजने की मांग, जनता दल सेक्युलर ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

 

बरेली में आवारा गोवंश को आश्रय स्थल भेजने की मांग, जनता दल सेक्युलर ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। जनपद में बढ़ती आवारा गोवंश की समस्या को लेकर जनता दल सेक्युलर के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ठोस कार्रवाई की मांग की है। पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल कुमार प्रजापति के नेतृत्व में दिए गए प्रार्थना पत्र में जनपद में घूम रहे निराश्रित गोवंश को तत्काल कांजी हाउस/आश्रय स्थलों में भिजवाने की मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद बरेली में बड़ी संख्या में आवारा गोवंश सड़कों और खेतों में घूम रहे हैं, जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी रहती है, जिससे जानमाल की क्षति हो सकती है।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप आवारा गोवंश का समुचित रख-रखाव और देखभाल सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। इसके लिए प्रशासन को निर्देश जारी कर निराश्रित गोवंश को आश्रय स्थलों तक पहुंचाने की व्यवस्था करनी चाहिए।

ज्ञापन में जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक आदेश जारी कर समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी हस्ताक्षर कर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta