जीआरपी की बड़ी कामयाबी: 56 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाई मुस्कान

Spread the love

 

जीआरपी की बड़ी कामयाबी: 56 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाई मुस्कान

सर्विलांस की सटीक पड़ताल से खुली किस्मत, 8.40 लाख के फोन हुए बरामद

बरेली जंक्शन जीआरपी का अभियान रंग लाया, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

खोए मोबाइल मिले वापस, पुलिस की तत्परता पर लोगों ने जताया आभार

जीआरपी बरेली ने लौटाई 56 लोगों की खुशी, 8.40 लाख के गुम मोबाइल बरामद

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। Government Railway Police (जीआरपी) बरेली जंक्शन ने गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 56 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद किए गए मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

शुक्रवार को थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों की मौजूदगी में मोबाइल स्वामियों को उनके फोन विधिवत लौटाए गए। लंबे समय से अपने मोबाइल की तलाश कर रहे लोगों के चेहरे फोन वापस पाकर खुशी से खिल उठे। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल दोबारा मिल सकेगा।

रेलवे अपर पुलिस महानिदेशक प्रकाश डी. के मार्गदर्शन, पुलिस महानिरीक्षक आर.के. भारद्वाज के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे आशुतोष शुक्ला के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे मुरादाबाद अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने सर्विलांस और तकनीकी सहायता के जरिए गुमशुदा मोबाइल ट्रेस किए।

मोबाइल बरामदगी अभियान में उप निरीक्षक अनुराग प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल तेजप्रकाश सिंह, मुख्तार आलम, मोहित शुक्ला, कपिल कुमार, अक्षय कुमार सहित सर्विलांस शाखा मुरादाबाद के आरक्षी संदीप कुमार, कांस्टेबल मोहम्मद आलम, शिव कुमार और इरफान खान की अहम भूमिका रही।

अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही अपील की गई है कि मोबाइल या अन्य सामान गुम होने पर तत्काल संबंधित थाने में सूचना दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई संभव हो सके।

जीआरपी की इस कार्रवाई से न केवल यात्रियों में भरोसा बढ़ा है, बल्कि यह भी साबित हुआ है कि तकनीकी संसाधनों के सही इस्तेमाल से अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta