आगामी त्योहारों और बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सिरौली में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

Spread the love

 

आगामी त्योहारों और बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सिरौली में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

रिपोर्ट : विवेक गुप्ता

सिरौलीआगामी महाशिवरात्रि, रमजान और बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सिरौली परिसर में आज पीस कमेटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक क्षेत्राधिकारी मीरगंज अजय कुमार के नेतृत्व में तथा थाना प्रभारी विनोद सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।

सौहार्द, शांति और कानून व्यवस्था पर विशेष जोर

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने कहा कि महाशिवरात्रि और रमजान जैसे पवित्र पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है।

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण की अपील

बैठक में उपस्थित तहसीलदार बृजेश मौर्य ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ध्वनि प्रदूषण पर विशेष नियंत्रण रखा जाना आवश्यक है।

वहीं थाना प्रभारी विनोद सिंह ने धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

बैठक में ये रहे मौजूद

पीस कमेटी की इस बैठक में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक प्रबुद्ध नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्य रूप से उपस्थित रहे—

सभासद: अकरम अली, शकील अंसारी, डॉ. शेखू, चंदन वाली, विजय सिंह

अन्य गणमान्य नागरिक: संदीप गौड़, प्रदीप गुप्ता, आजम खान, राजेश पांडे, अशोक पांडे अशरफ अंसारी नहीम अंसारी

सभी उपस्थित लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि सिरौली में सभी पर्व पूर्व की भांति शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाए जाएंगे।

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील

बैठक के अंत में थाना प्रभारी विनोद सिंह ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta