बैंड बाजा टीम में भुगतान को लेकर हुई भिड़ंत, शिव चौक पर चले लात-घूंसे, वीडियो हुआ वायरल, देखें विडिओ

Spread the love

 

बैंड बाजा टीम में भुगतान को लेकर हुई भिड़ंत, शिव चौक पर चले लात-घूंसे, वीडियो हुआ वायरल, देखें विडिओ

शिव चौक पर बैंड बाजा टीम में बवाल, पैसों के विवाद ने लिया हिंसक रूप

मेहनताना का पैसा बना झगड़े की वजह, सरेआम लात-घूंसे

शिव चौक पर हंगामा, बैंड बाजा कर्मियों में पैसों को लेकर भिड़ंत

रिपोर्ट : मुजफ्फरनगर, ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल शिव चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बैंड बाजा टीम के सदस्यों के बीच मेहनताने के भुगतान को लेकर विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। मामूली रकम को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में तब्दील हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि बैंड बाजा टीम एक शादी समारोह में काम करने के बाद भुगतान को लेकर आपस में बातचीत कर रही थी। इसी दौरान पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ गया और टीम के सदस्य एक-दूसरे पर टूट पड़े।

वीडियो में दिखी सरेआम मारपीट

वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवक एक-दूसरे को लात-घूंसे मार रहे हैं। कुछ युवकों को जमीन पर गिराकर पीटा गया, वहीं मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव करते भी दिखाई दे रहे हैं। मारपीट के दौरान गाली-गलौज और चीख-पुकार की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। चौराहे पर भीड़ अधिक होने के कारण हालात और तनावपूर्ण हो गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर हालात काबू में किए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी विवादों का गवाह रहा है शिव चौक

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिव चौक पर पहले भी कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद, मारपीट और हंगामे की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कांवड़ यात्रा, बाजार की भीड़ या ठेले-रेहड़ी वालों के झगड़े अक्सर यहां समस्या बनते रहे हैं। लोगों ने पुलिस से ऐसे मामलों में सख्ती बरतने की मांग की है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta