लोन खत्म होते ही RC से हटेगा बैंक का नाम, अब नहीं लगाने होंगे चक्कर

Spread the love

 

लोन खत्म होते ही RC से हटेगा बैंक का नाम, अब नहीं लगाने होंगे चक्कर

 बैंक से सीधे परिवहन पोर्टल तक पहुंचेगी जानकारी

समय, पैसा और भ्रष्टाचार—तीनों से मिलेगी अब वाहन स्वामी मुक्ति

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

नई दिल्ली! अब वाहन मालिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अगर आपने अपनी कार या बाइक का लोन पूरा चुका दिया है, तो अब हाइपोथिकेशन (HP) हटवाने के लिए आरटीओ या बैंक के दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। केंद्र सरकार ने एक नई डिजिटल व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत लोन खत्म होते ही प्रक्रिया अपने आप पूरी हो जाएगी।

बैंक से सीधे परिवहन पोर्टल तक पहुंचेगी जानकारी

नई प्रणाली के अनुसार, जैसे ही वाहन का अंतिम ईएमआई जमा होगी, संबंधित बैंक द्वारा ‘लोन क्लोजर’ की जानकारी सीधे परिवहन (Parivahan) पोर्टल पर अपडेट कर दी जाएगी। इसके बाद वाहन की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) से बैंक या फाइनेंसर का नाम स्वतः हट जाएगा। वाहन मालिक को अलग से किसी आवेदन या दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

समय, पैसा और भ्रष्टाचार—तीनों से मिलेगी मुक्ति

यह डिजिटल पहल न केवल प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाएगी, बल्कि भ्रष्टाचार की संभावनाओं पर भी प्रभावी रोक लगाएगी। पहले जहां इस काम के लिए एजेंटों और लंबी प्रक्रिया का सहारा लेना पड़ता था, वहीं अब यह सुविधा घर बैठे उपलब्ध होगी। करोड़ों वाहन मालिकों का समय और पैसा दोनों बचेगा।

डिजिटल इंडिया अभियान के तहत उठाया गया यह कदम आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। सरकार की मंशा है कि तकनीक के माध्यम से नागरिक सेवाओं को सरल, सुलभ और भरोसेमंद बनाया जाए। अगर आपने भी अपनी गाड़ी का लोन चुका दिया है, तो अब राहत की सांस लीजिए—कागजी झंझट का दौर खत्म हो चुका है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta