जरूरतमंदों के लिए संजीवनी बना वेदान BEING ALIVE चैरिटेबल हेल्थ केयर सेंटर

Spread the love

 

जरूरतमंदों के लिए संजीवनी बना वेदान BEING ALIVE चैरिटेबल हेल्थ केयर सेंटर

एक ही छत के नीचे मानसिक, हृदय, न्यूरो समेत दर्जनों विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं

सेवा भाव की मिसाल: बिना मुनाफे के इलाज कर रहे वरिष्ठ चिकित्सक

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली।  समाज के कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को सुलभ व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में वेदान ग्रुप और बीइंग अलाइव फाउंडेशन की पहल अब एक मजबूत उम्मीद बनकर उभरी है। इनके संयुक्त प्रयास से संचालित वेदान BEING ALIVE चैरिटेबल हेल्थ केयर सेंटर लगातार मानव सेवा की नई मिसाल कायम कर रहा है।

यह चैरिटेबल केंद्र खासतौर पर उन मरीजों के लिए राहत साबित हो रहा है, जो आर्थिक तंगी के कारण महंगे अस्पतालों में इलाज कराने में असमर्थ होते हैं। यहां बेहद कम खर्च या निःशुल्क परामर्श के माध्यम से अनुभवी और वरिष्ठ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की साप्ताहिक व्यवस्था, मरीजों को बड़ी राहत

मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्र में डॉक्टरों का साप्ताहिक समय निर्धारण किया गया है, जिससे लोग तय समय पर पहुंचकर बिना किसी परेशानी के परामर्श प्राप्त कर सकें।

सोमवार को वरिष्ठ मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. रमजान अली (MBBS, MD, FIPS) शाम 5 से 6 बजे तक मरीजों को देखते हैं।

मंगलवार को होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. कुलसुम आरा (सुबह 11 से 12 बजे) और जनरल फिजिशियन डॉ. एम.ए. अहमद (MD मेडिसिन, KGMU लखनऊ) शाम 5 से 6 बजे तक उपलब्ध रहते हैं।

बुधवार को सुबह डॉ. आफताब हुसैन अंसारी (MD मेडिसिन), दोपहर में शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरशद अली तथा सायं एवं रात्रि में वरिष्ठ फिजिशियन व हड्डी रोग विशेषज्ञ मरीजों का उपचार करते हैं।

गुरुवार को विशेषज्ञ सेवाओं का केंद्र बनता है क्लीनिक

गुरुवार का दिन इस चैरिटेबल सेंटर के लिए खास होता है। इस दिन यूरोसर्जरी, न्यूरोसर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, आयुर्वेद, दंत चिकित्सा, नेत्र रोग, हृदय रोग, फेफड़ा एवं अस्थमा सहित कई विभागों के विशेषज्ञ अलग-अलग समय पर अपनी सेवाएं देते हैं।

इनमें डॉ. हरीश अंसारी, डॉ. कुंदन कुमार, डॉ. नाजिश रहमान, डॉ. अंजनी कुमार, डॉ. सलीक अहमद, डॉ. मोहम्मद असजद रज़ा, डॉ. मनाज़िर इक़बाल और डॉ. ताहिर हुसैन जैसे वरिष्ठ चिकित्सक शामिल हैं।

कार्डियोलॉजी से न्यूरोलॉजी तक इलाज……

शुक्रवार को गोल्ड मेडलिस्ट हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद कलीम, ईएनटी सर्जन डॉ. अबू सईद सहित ट्रॉमा, जनरल सर्जरी और ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ मरीजों की जांच करते हैं।

शनिवार को डायबिटीज एवं फिजिशियन परामर्श उपलब्ध रहता है।

रविवार को एसजीपीजीआई लखनऊ से संबद्ध वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. फहीम अहमद अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं।

सेवा ही उद्देश्य, मुनाफा नहीं……

इस केंद्र की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां सेवाएं देने वाले डॉक्टर पूरी तरह सेवा भाव से जुड़े हैं और बिना किसी व्यावसायिक लाभ के मानवता की सेवा को प्राथमिकता दे रहे हैं।

वेदान ग्रुप और बीइंग अलाइव फाउंडेशन की यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचा रही है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक सशक्त कदम भी साबित हो रही है।

स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और मरीजों ने इस प्रयास की खुलकर सराहना करते हुए इसे बरेली के लिए प्रेरणादायक और ऐतिहासिक पहल बताया है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta