मुख्यमंत्री पर टिप्पणी से आहत डिप्टी कमिश्नर GST का इस्तीफ़ा, भावुक वीडियो ने मचाई हलचल, देखें वीडिओ

Spread the love

 

मुख्यमंत्री पर टिप्पणी से आहत डिप्टी कमिश्नर GST का इस्तीफ़ा, भावुक वीडियो ने मचाई हलचल, देखें वीडिओ

‘नमक का फ़र्ज़ निभाया’—डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने भेजा इस्तीफ़ा, प्रशासनिक गलियारों में चर्चा

आत्मसम्मान बनाम पद: भावनात्मक क्षणों के बीच डिप्टी कमिश्नर GST ने छोड़ा पद

रिपोर्ट : अयोध्या ब्यूरो

अयोध्या! राज्य कर विभाग (GST) में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात प्रशांत सिंह ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफ़ा राज्यपाल को प्रेषित किया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा की गई टिप्पणी से वह गहराई से आहत थे, जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया।

सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफ़ा भेजने से पहले प्रशांत सिंह ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की। बातचीत के दौरान वह भावुक हो गए और कहा कि जिस व्यवस्था ने उन्हें सम्मान और जिम्मेदारी दी, उसके प्रति उनका नैतिक दायित्व है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए आत्मसम्मान और कर्तव्य सर्वोपरि है। इस बातचीत का एक भावनात्मक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।

देखें :- भावुक हुआ अधिकारी का वायरल वीडियो👆

बताया जा रहा है कि प्रशांत सिंह मुख्यमंत्री पर की गई टिप्पणी को व्यक्तिगत नहीं, बल्कि व्यवस्था और पद की गरिमा से जुड़ा विषय मान रहे थे। इसी मानसिक दबाव और नैतिक द्वंद्व के बीच उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया।

उनके इस्तीफ़े की खबर सामने आने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कई अधिकारी इस निर्णय को असामान्य लेकिन सिद्धांतों से प्रेरित बता रहे हैं। हालांकि, अब तक इस पूरे मामले पर न तो राज्य सरकार और न ही जीएसटी विभाग की ओर से कोई औपचारिक बयान जारी किया गया है।

फिलहाल सभी की निगाहें सरकार के अगले कदम और इस्तीफ़े पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta