यूपी स्थापना दिवस पर लखनऊ में सियासी जुटान, गृह मंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत

Spread the love

यूपी स्थापना दिवस पर लखनऊ में सियासी जुटान, गृह मंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत

77वें यूपी स्थापना दिवस पर लखनऊ पहुंचे अमित शाह, योगी सरकार के मंत्रियों ने किया जोरदार अभिनंदन

लखनऊ में यूपी स्थापना दिवस की धूम, अमित शाह की मौजूदगी से बढ़ा कार्यक्रम का राजनीतिक महत्व

रिपोर्ट : लखनऊ ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे और उन्होंने गृह मंत्री का अभिनंदन किया। यूपी स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होने के लिए अमित शाह लखनऊ पहुंचे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी अमित शाह का स्वागत किया। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण ने भी उनका अभिवादन किया।

लखनऊ में आयोजित स्थापना दिवस समारोह को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और यूपी सरकार के मंत्रियों की व्यापक मौजूदगी देखने को मिली। अमित शाह की सहभागिता से कार्यक्रम का राजनीतिक और प्रशासनिक महत्व और बढ़ गया है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta