बरेली सर्किट हाउस में कृष्णा पटेल का जोरदार स्वागत, 2027 की चुनावी रणनीति पर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन

Spread the love

 

बरेली सर्किट हाउस में कृष्णा पटेल का जोरदार स्वागत, 2027 की चुनावी रणनीति पर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन

शादी कार्यक्रम के बहाने बरेली पहुँचीं कृष्णा पटेल, कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी रोडमैप

 रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल के बरेली आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सर्किट हाउस पहुँचते ही जिला बरेली के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल ने प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि वह बरेली एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई हैं, लेकिन पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते कार्यकर्ताओं से संवाद करना भी उनका दायित्व है। उन्होंने बताया कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को अभी से मजबूत करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले जिला पंचायत, ग्राम पंचायत और नगर निकाय (सभासद) चुनाव प्रस्तावित हैं, जिन्हें संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन्हीं चुनावों को ध्यान में रखते हुए वह बरेली में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे की चुनावी रणनीति और दिशा तय करने आई हैं।

श्रीमती पटेल ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता से सीधे संवाद बढ़ाने पर जोर दिया।

इस दौरान स्वागत करने वालों में अपना दल (कमेरावादी) के जिला अध्यक्ष सुभाष पटेल, गजेंद्र पटेल, आनंद मोहन पटेल, रघुवीर गंगवार, आशा गंगवार, शादाब अंसारी, साहिल, ममता राजपूत, आतिश, राजकुमार गंगवार, किरण राजपूत, अनिल कुमार सहित शहर व जिले के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सर्किट हाउस पहुँचकर अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष का भावभीना स्वागत किया।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta