
संग्रामपुर गांव से खाटू श्याम मनोना धाम के लिए निकली भव्य बाइक शोभा यात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
रिपोर्ट : विवेक गुप्ता
सिरौली/संग्रामपुर। सनातन आस्था, प्रभु श्रीराम की भक्ति और सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए संग्रामपुर गांव से खाटू श्याम मनोना धाम के लिए एक भव्य बाइक शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा 22 जनवरी को अयोध्या नगरी में हुए प्रभु श्रीराम के ऐतिहासिक एवं दिव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की पावन स्मृति में आयोजित की गई।
इस शोभा यात्रा के जिला अध्यक्ष अनुपम शंकधार हिंदू हेल्पलाइन के जिला अध्यक्ष श्री नितिन पांडे एवं जिला अध्यक्ष श्री पवन हिंदू के मार्गदर्शन में किया गया। दोनों पदाधिकारियों ने प्रभु श्रीराम के आदर्श—धर्म, मर्यादा, सेवा और राष्ट्रभक्ति—को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। हिंदू हेल्पलाइन द्वारा समाज सेवा, धर्म रक्षा और आपातकालीन सहयोग के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य संगठन की महान प्रतिष्ठा को दर्शाते हैं, जो इस शोभा यात्रा में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयघोष से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया। यात्रा अनुशासन, शांति और मर्यादा के साथ संपन्न हुई, जिसमें सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभाव का सशक्त संदेश दिया गया।
आयोजकों ने बताया कि इस बाइक शोभा यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा जैसे पावन और ऐतिहासिक अवसर को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में धर्म और संस्कृति के प्रति सकारात्मक चेतना को और अधिक मजबूत करना है। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी पूर्ण ध्यान रखा गया।
इस कार्यक्रम में विभाग अध्यक्ष ठाकुर अनिल सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष अनुपम शंकधार, हिंदू हेल्पलाइन जिला अध्यक्ष नितिन पांडे, जिला अध्यक्ष पवन हिंदू, मनवीर सिंह, फूलचंद, अर्जुन कश्यप, पवन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विभाग अध्यक्ष अनिल सिंह की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम के अंत में संग्रामपुर के कार्यकर्ताओं ने सिरौली से पधारे सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया