नवंबर रैंकिंग: IGRS शिकायत निस्तारण में बरेली परिक्षेत्र पूरे प्रदेश में नंबर–1
बरेली परिक्षेत्र को मिला प्रदेश में प्रथम स्थान, 87 थाने भी शीर्ष पर
IGRS में शानदार प्रदर्शन: बरेली परिक्षेत्र को प्रदेश में प्रथम स्थान
बरेली। शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समाधान प्रणाली (IGRS) के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में बरेली परिक्षेत्र ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी के निर्देशन में माह नवंबर–2025 की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में बरेली परिक्षेत्र ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जन शिकायतों की गंभीरता से समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग के चलते परिक्षेत्र के जनपद बदायूँ, शाहजहाँपुर और पीलीभीत ने संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि जनपद बरेली को 53वां स्थान मिला है।
87 थानों का संयुक्त रूप से प्रथम स्थान
परिक्षेत्र के कुल 87 थानों ने भी IGRS शिकायत निस्तारण में संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
जनपदवार थानों की सूची
बरेली के 29 थाने
कोतवाली, महिला थाना, सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिमी, किला, शेरगढ़, सीबीगंज, विशारतगंज, शाही, बारादरी, इज्जतनगर, देवरनियां, भुता, भोजीपुरा, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, सिरौली, कैंट, फतेहगंज पूर्वी, बिथरी चैनपुर, फरीदपुर, अलीगंज, क्योलड़िया, हाफिजगंज, बहेड़ी, मीरगंज।
बदायूँ के 22 थाने
कुवरगांव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर, अलापुर, सहसवान, फैजगंज बेहटा, इस्लामनगर, वजीरगंज, दातागंज, मुजरिया, बिल्सी, बिसौली, उझानी, उसांवा, कादरचौक, उघैती, उसैहत, मुसाझाग, हजरतपुर, कोतवाली, सिविल लाइंस।
पीलीभीत के 17 थाने
महिला थाना, माधोटांडा, बरखेड़ा, करेली, कोतवाली, हजारा, जहानाबाद, सेहरामऊ उत्तरी, दियोरिया कलां, घुंघचाई, न्यूरिया, पूरनपुर, गजरौला, बीसलपुर, सुनगढ़ी, अमरिया, बिलसंडा।
शाहजहाँपुर के 19 थाने
महिला थाना, रामचंद्र मिशन, खुटार, सिंधौली, कोतवाली, परौर, बंडा, कलान, अल्हागंज, सेहरामऊ दक्षिणी, मदनापुर, निगोही, मिर्जापुर, सदर बाजार, पुवायां, गढ़िया रंगीन, तिलहर, कटरा, खुदागंज।
कर्मियों को मिलेगा सम्मान
नवंबर माह में उत्कृष्ट कार्य के लिए परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यरत उपनिरीक्षक शालू, कम्प्यूटर ऑपरेटर अमरेन्द्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
वहीं, जिन जनपदों/थानों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है, उनके कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
रिपोर्ट /सौरभ गुप्ता