ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

रक्षाबंधन से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, होटल रेडीसन,अजंता, किप्स और दीपक स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों से भरे नमूने

Spread the love

 

रक्षाबंधन से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, होटल रेडीसन,अजंता, किप्स और दीपक स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों से भरे नमूने

राखी से पहले मिठाइयों पर ‘मिलावट’ का शिकंजा, होटल रेडीसन,अजंता और दीपक स्वीट्स समेत कई ठिकानों से भरे नमूने

रक्षाबंधन की मिठास पर खाद्य विभाग की नजर, बर्फी-घेवर से पनीर तक ताबड़तोड़ हुई सैंपलिंग

मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग की दस्तक, अजंता-दीपक स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठान अब जांच के घेरे में

राखी से पहले मिलावटखोरों की खैर नहीं, चार टीमों ने दौड़ाए छापे—मिठाई, खोया, दूध-पनीर के भरे नमूने

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले में जांच अभियान तेज कर दिया है। मिठाई, खोया, दूध और पनीर की गुणवत्ता परखने के लिए विभाग की चार टीमों ने शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक ताबड़तोड़ छापेमारी और जांच की।

अभियान के दौरान अलग-अलग प्रतिष्ठानों और बिक्री के लिए जा रहे वाहन से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक के पास भेजा गया है।

चार टीमों ने कई ठिकानों पर मारा धावा

रामपुर रोड स्थित kipps स्वीट्स से बर्फी और काजू कतली के नमूने लिए गए!

 

बड़ा बाजार स्थित दीपक स्वीट्स पर भी खाद्य सुरक्षा टीम पहुंची। यहां से घेवर और सोनपापड़ी के नमूने संग्रहित किए गए

इंडस-अजंता (स्वीट्स), डोहरा रोड स्थित प्रतिष्ठान से बेसन के लड्डू और घेवर के नमूने लिए गए।

विभाग के मुताबिक इन छह नमूनों को निर्माणशालाओं और वर्कशॉप से संग्रहित किया गया।

पनीर से लेकर खोया-दूध तक जांच के घेरे में….

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बहेड़ी तहसील क्षेत्र के गांव पड़ेरा, थाना शेरगढ़ से बर्फी का नमूना लिया। मैहर काजियान से भी बर्फी का नमूना संग्रहित किया गया। रामगंगा चौकी पर बिक्री के लिए ले जाए जा रहे पनीर से भरे वाहन यूपी-25 एटी-9278 की जांच कर पनीर का नमूना लिया गया।

इसके अलावा मुड़िया अहमद नगर स्थित आरएमएस होटल एंड रिसॉर्ट इंडिया लिमिटेड (रेडिसन होटल) से पनीर का नमूना लिया गया।

फतेहगंज पूर्वी के सोहन लाल मिष्ठान भंडार से खोया और फरीदपुर के बजरिया क्षेत्र में विनोद डेयरी से दूध की लौज का नमूना लिया गया।

27 अगस्त को भी जारी रही धरपकड़……..

विभाग ने 27 अगस्त को भी अभियान को आगे बढ़ाया। मौलागढ़ में खाद्य कारोबारकर्ता शेरखान के यहां से बर्फी और गांव आसपुर गौटिया में इदरीस के यहां से मिल्क केक का नमूना लिया गया।

सभी नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि मिलावट अथवा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय राहुल सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना और त्योहार पर लोगों को सुरक्षित एवं मानकयुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta

विज्ञापन
ताजा खबर