ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

भारत पेट्रोल पंप के बगल में कोका-कोला डिपो के रिकॉर्ड रूम में भीषण आग, पांच दमकल गाड़ियों ने समय रहते टाला बड़ा हादसा

Spread the love

 

भारत पेट्रोल पंप के बगल में कोका-कोला डिपो के रिकॉर्ड रूम में भीषण आग, पांच दमकल गाड़ियों ने समय रहते टाला बड़ा हादसा

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। शहर के रामपुर रोड स्थित स्वाले नगर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भारत पेट्रोल पंप के बराबर स्थित कोका-कोला डिपो के रिकॉर्ड रूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया और उसे आसपास की इमारतों तक फैलने से रोक दिया। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

सबसे गंभीर बात यह रही कि जिस रिकॉर्ड रूम में आग लगी, उसके ठीक बगल में भारत पेट्रोल पंप संचालित है, जहां पेट्रोल और डीजल के अलावा सीएनजी की भी सुविधा उपलब्ध है। यदि आग पेट्रोल पंप तक पहुंच जाती, तो स्थिति बेहद भयावह हो सकती थी और बड़े विस्फोट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं। राहत की बात यह है कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta