ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

सिरौली नगर पंचायत की अनूठी पहल, EO राजन नाथ तिवारी के नेतृत्व में कांवड़ मार्ग गड्ढा मुक्त और साफ-सुथरे

Spread the love

 

सिरौली नगर पंचायत की अनूठी पहल, EO राजन नाथ तिवारी के नेतृत्व में कांवड़ मार्ग गड्ढा मुक्त और साफ-सुथरे

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

सिरौली। पवित्र सावन मास के पावन अवसर पर शिव भक्तों (कांवड़ियों) की आस्था और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सिरौली नगर पंचायत ने सराहनीय कदम उठाया है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (EO) राजन नाथ तिवारी के सख्त और त्वरित आदेशों के बाद, नगर के समस्त कांवड़ मार्गों को युद्ध स्तर पर गड्ढा मुक्त करने और विशेष सफाई अभियान चलाने का कार्य तेजी से पूरा किया गया है।

EO राजन नाथ तिवारी का स्पष्ट संदेश: शिव भक्तों की सुविधा सर्वोपरि
अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी ने कड़े निर्देश देते हुए स्पष्ट किया है कि सांवत के इन पवित्र दिनों में कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना चाहिए। उनकी देखरेख के लिए नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, जो प्रतिदिन कांवड़ रूट का निरीक्षण कर उसकी साफ-सुथरी स्थिति सुनिश्चित करेंगे। EO तिवारी की इस संवेदनशीलता और तत्परता की पूरे क्षेत्र में जमकर तारीफ हो रही है, जिससे स्थानीय नागरिकों और शिव भक्तों में प्रशासन के प्रति गहरा विश्वास जागा है।

मीट की दुकानों के संचालन पर सख्त पाबंदी
पवित्रता और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। आदेश के अनुसार, कांवड़ रूट और पूरे नगर क्षेत्र में मीट की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। यदि कोई भी दुकानदार इस नियम का उल्लंघन करता पाया गया, तो नगर पंचायत द्वारा तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषी का लाइसेंस भी बिना किसी विलंब के निरस्त कर दिया जाएगा।

प्रशासन की मुस्तैदी से श्रद्धालुओं में उत्साह
अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी की सक्रिय कार्यशैली और उनकी टीम के प्रयासों से इस बार कांवड़ यात्रा मार्ग पर अभूतपूर्व व्यवस्था देखने को मिल रही है। सड़कों के गड्ढे भरने से लेकर लाइटिंग और स्वच्छता तक के इंतजामों ने यात्रा को सुगम बना दिया है। प्रशासन के इस कड़े अनुशासन और जनहितैषी फैसलों की बदौलत कांवड़ियों और स्थानीय जनता में भारी उत्साह और संतोष का माहौल है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta