ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

बरेली में पीडीए महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, आईएमए ऑडिटोरियम रहा खचाखच भरा

Spread the love

 

बरेली में पीडीए महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, आईएमए ऑडिटोरियम रहा खचाखच भरा

डॉ. अनीस बेग के नेतृत्व में सामाजिक न्याय, संविधान और भाईचारे का दिया गया संदेश

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली, 26 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को बरेली के सिविल लाइंस स्थित आईएमए ऑडिटोरियम में आयोजित पीडीए महापंचायत में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में जिले और आसपास के क्षेत्रों से समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। पूरे सभागार में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और कार्यक्रम के दौरान पीडीए के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई।

महापंचायत का आयोजन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैंट विधानसभा के लोकप्रिय नेता डॉ. अनीस बेग के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी ने पीडीए की अवधारणा को मजबूत करने का संदेश दिया।

जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि पीडीए केवल एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समान अवसर, संविधान की रक्षा और सभी वर्गों को सम्मान दिलाने का व्यापक अभियान है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने तथा समाज के कमजोर, पिछड़े, दलित, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुलतानी ने कहा की अल्पसंख्यक एवं वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है।

महानगर सचिव दीपक शर्मा ने कहा सभी को एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनना है आयोजक डॉ. अनीस बेग ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का अभूतपूर्व समर्थन यह साबित करता है कि पीडीए की सोच लोगों के दिलों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, भाईचारे और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें, आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दें तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों और पीडीए की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाने का कार्य करें।

महापंचायत के सफल आयोजन के बाद कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला कार्यक्रम में कैंट विधानसभा अध्यक्ष राजेश मौर्य,महिला सभा अध्यक्ष स्मिता यादव,दीपक शर्मा,गजल अंसारी, परवेज यार खान, ऋषि यादव, दिलीप बाल्मिकी, कुलदीप बाल्मीकि, पंकज बाल्मीकि, हुरिया रहमान, ऋषि यादव, अनिल, सिंपल कन्नोजिया,दिलीप,हाजी शोएब,हरिओम प्रजापति,रोहित राजपूत,बिलाल खान, आदि लोग शामिल रहे

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta