ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप, महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

 

सोशल मीडिया पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप, महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के नवादा जोगियान स्थित शाहनूरी मस्जिद के पास रहने वाली एक महिला ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर अपने पति और उसके परिचितों पर सोशल मीडिया के जरिए मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके खिलाफ लगातार आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां कर उसकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

शिकायतकर्ता हिना अल्वी के अनुसार, उन्होंने अपने पति जावेद हुसैन और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न आरोपों में पहले ही थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसकी सुनवाई न्यायालय में चल रही है। इसके अलावा उन्होंने अपने और अपने दो बच्चों के भरण-पोषण के लिए पारिवारिक न्यायालय में भी याचिका दाखिल की है।

महिला का कहना है कि ससुराल से अलग रहने के बाद से उन्हें लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से परेशान किया जा रहा है। उनका आरोप है कि न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से पति अपने परिचितों के जरिए इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणियां और संदेश पोस्ट करवा रहे हैं।

शिकायत में कहा गया है कि 5 जुलाई से “वलील खान” नाम की एक इंस्टाग्राम आईडी से लगातार आपत्तिजनक संदेश भेजे जा रहे हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इसी आईडी से उनके ममेरे भाई तालिब को भी अशोभनीय संदेश भेजे गए। उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में कथित इंस्टाग्राम चैट और स्क्रीनशॉट भी शिकायत के साथ संलग्न किए हैं।

मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में हिना अल्वी ने संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट की निष्पक्ष जांच कराने, उसके वास्तविक संचालक की पहचान करने तथा दोषी पाए जाने पर पति और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कराने की मांग की है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta