ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

फरीदपुर में सपा की चुनावी रणनीति बैठक, सभी दावेदारों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का लिया संकल्प

Spread the love

 

फरीदपुर में सपा की चुनावी रणनीति बैठक, सभी दावेदारों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का लिया संकल्प

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

फरीदपुर/बरेली ! फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक का नेतृत्व समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने किया। इस दौरान सभी सेक्टर और जोन प्रभारियों के साथ संगठन को मजबूत करने एवं चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में अरविंद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी चुनाव राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कुशल पी.डी.ए. रणनीति के तहत लड़ेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जोन एवं सेक्टर प्रभारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही। खास बात यह रही कि फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी संभावित प्रत्याशी एक मंच पर नजर आए। सभी आवेदक उम्मीदवारों ने एकजुटता का संदेश देते हुए संकल्प लिया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जिस प्रत्याशी को टिकट देंगे, सभी मिलकर उसका चुनाव लड़ाएंगे और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बलराम यादव ने की। कार्यक्रम में विधानसभा आवेदक विजयपाल सिंह, चंद्रसेन सागर, श्रीमती शालिनी सिंह, श्रीमती कल्पना सागर, हरीश कुमार लाखा, मंगल बाबू सोनकर, बिजेंद्र माथुर फौजी सहित यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव अशोक यादव, धर्मेंद्र सिंह लालू, नितिन यादव तथा सभी सेक्टर एवं जोन प्रभारी उपस्थित रहे।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta