
सांसद नरेश उत्तम पटेल के आवास पर हुई अराजकता के खिलाफ़ सरदार पटेल स्वाभिमान मंच का ज्ञापन
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
बरेली! आज सरदार पटेल स्वाभिमान मंच ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिनांक 17 अप्रैल 2026 को फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद नरेश उत्तम पटेल के आवास पर महिला आरक्षण संशोधन बिल के विरोध में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा अराजकता करने के विरोध में एवं पर कानूनी कार्यवाही के लिए संगठन के जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा।
सरदार पटेल स्वाभिमान मंच के जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल ने कहा महिला आरक्षण संशोधन बिल का विरोध करने पर फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल के आवास पर सांसद जी की पत्नी की मौजूदगी में अराजकता करना एवं उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करना घोर निंदनीय है।
जबकि फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने महिला आरक्षण का विरोध ना करके महिला आरक्षण में पिछड़े वर्ग एवं दलित वर्ग की महिलाओं के पृथक आरक्षण की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से हम अराजक तत्वों के खिलाफ महामहिम राष्ट्रपति से कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं।
ज्ञापन देने वालों में पुरुषोत्तम पटेल,सुरेश गंगवार, बृजेश श्रीवास्तव सविता, हृदेश यादव,मनोहर लाल गंगवार,आदेश गंगवार, करन सागर, हरवेंद्र पटेल डब्लू,मनोज पटेल, गजेंद्र कुर्मी,अमित पटेल आदि लोग मौजूद रहें।
